लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलमावा के त्राल से आतंकियों ने जवान को किया अगवा, खोज शुरू

By भारती द्विवेदी | Updated: July 28, 2018 11:58 IST

अब तक आतंकियों ने तीन जवानों को अगवा करके उनकी हत्या कर चुके हैं। सबसे पहले आतंकियों ने14 मई को जम्मू-कश्मीर के पुलमावा से भारतीय सेना के 44 राष्ट्रीय रायफल के जवान औरंगजेब का अपहरण किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाई: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा जवानों को अगवा करने की घटना बढ़ती जा रही है। सेना की तरफ से चलाया जा रहे 'ऑपरेशन ऑल आउट-2'  से बौखलाए आतंकियों ने फिर से एक जवान को पुलमावा जिले के त्राल से अगवा कर लिया है। खबर आते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खोज शुरू कर दी है। वहीं इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा है- 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। उसके परिवार वालों ने कहा  है कि वो अपने किसी रिश्तेदार के घर गया है।'

बता दें कि अब तक आतंकियों ने तीन जवानों को अगवा करके उनकी हत्या कर चुके हैं। सबसे पहले आतंकियों ने मई की 14 तारीख को जम्मू-कश्मीर के पुलमावा से भारतीय सेना के 44 राष्ट्रीय रायफल के जवान औरंगजेब का अपहरण किया था। फिर उसकी हत्या कर दी थी। आंतकियों ने औरंगजेब को उस वक्त किडनैप किया, जब ईद की छुट्टी ले अपने घर जा रहे थे। आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने औरंगजेब के आखिरी पलों का वीडियो भी जारी किया था।

उसके बाद 5 जुलाई की रात को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने कांस्टेबल जावेद अहमद डार को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आतंकियों ने जावेद को शोपियां के मेडिकल शॉप से अगवा किया था। फिर आतंकियों ने 21 जुलाई को मोहम्मद सलीम शाह नाम के एक जवान को उसके घर से अगवा किया फिर गोलियों से छलनी कर उसकी बॉडी को कुलगाम में फेंक दिया था।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर