लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में एक और पुल ढहने से युवक हुआ घायल, गरमाई राजनीति

By भाषा | Updated: September 8, 2018 05:20 IST

सिलीगुड़ी के निकट सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुल के बीच का हिस्सा नहर में गिर गया। घटना के वक्त पुल से एक ट्रक गुजर रहा था जो पुल के टूटे हिस्से में फंस गया।

Open in App

सिलीगुड़ी, 08 सितंबरः उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के निकट शुक्रवार को एक पुराना पुल ढहने से एक ट्रक चालक घायल हो गया। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। बीते तीन दिन में राज्य में पुल ढहने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले चार सितंबर को दक्षिण कोलकाता में माजेरहाट पुल ढह गया था। उस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए थे।

सिलीगुड़ी के निकट सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुल के बीच का हिस्सा नहर में गिर गया। घटना के वक्त पुल से एक ट्रक गुजर रहा था जो पुल के टूटे हिस्से में फंस गया। यह पुल मानगंज और फांसीदेवा इलाकों को उत्तर बंगाल के प्रमुख शहर सिलीगुड़ी से जोड़ता है। फांसीदेवा सिलीगुड़ी से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित है।

पुल गिरने की एक के बाद एक घटना पर सवाल किए जाने पर राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा,‘‘मामले की जांच होने दें।’’ उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा, ‘‘सामान से लदे ट्रकों की इस पुल पर आवाजाही प्रतिबंधित है लेकिन उत्तरपूर्वी राज्यों की ओर से आए ऐसे कई वाहनों को इस पुल पर देखा जा सकता था। यह हादसा उसी का परिणाम है।’’ 

उन्होंने कहा कि उक्त पुल बहुत पुराना था, उस ढांचे से संबंधित दस्तावेज भी मौजूद नहीं हैं। लोक निर्माण विभाग इस बारे में रिपोर्ट तैयार कर रहा है जिसके बाद मरम्मत का काम किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री गौतम देब ने कहा कि पुल की देखरेख माकपा नीत वाम दल द्वारा संचालित सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद करती थी। उन्होंने कहा, ‘‘ इसकी रिपोर्ट मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दूंगा। ’’ 

पश्चिम बंगाल के प्रदेश सचिव सूर्या कांत मिश्रा ने कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस ’’दूसरों पर आरोप लगाना बंद कर’’ पुराने पुलों के मरम्मत और रखरखाव की दिशा में कदम उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘वाम मोर्चे ने अपने 34वें शासनकाल के दौरान कई पुल और फ्लाइओवर बनवाए थे। अब, जो लोग शासन में हैं यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह इसकी मरम्मत और रखरखाव का कार्य करे। तृणमूल अपनी विफलता को छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है।’’ 

दार्जीलिंग जिले से माकपा के वरिष्ठ नेता जिबेश सरकार ने आरोप लगाया कि पुल की मरम्मत करने के अनुरोधों को तृणमूल कांग्रेस सरकार और जिला प्रशासन ने नजरंदाज किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्य तथा स्थानीय प्रशासन को बताया था कि इसकी मरम्मत करने की जरूरत है। लेकिन यह वामदल के नेतृत्व वाली महाकुमा परिषद है इसलिए सरकार ने पैसा जारी नहीं किया। ’’ इससे पहले 11 अगस्त को फांसीदेवा में भी एक फ्लाईओवर ढह गया था लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राष्ट्र भर में पुलों का सर्वे किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कोलकाता में और इर्दगिर्द के इलाकों में ऐसे 20 पुल हैं जो अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं।

टॅग्स :ब्रिज हादसापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम