लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हुए बीजेपी में शामिल, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2024 15:08 IST

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा विभाकर शास्त्री लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा के सदस्य बनेविभाकर शास्त्री ने कहा कि वो पीएम मोदी की अगुवाई में लाल बहादुर शास्त्री के सपनों को पूरे करेंगे

नई दिल्ली: दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।इसके बाद में वह उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार भाजपा में शामिल होने से एक घंटे विभाकर शीस्त्री ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये पोस्ट में लिखा, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेजी, आदरणीय महोदय, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।"

कांग्रेस से इस्तीफा देने के हाद उन्होंने पुरानी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 'जय जवान, जय किसान' के सपने को पूरा करने में सक्षम होंगे।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के 'जय जवान, जय किसान' के दृष्टिकोण को मजबूत करते हुए मैं देश की सेवा कर सकूंगा।"

मालूम हो कि लाल बहादुर शास्त्री एक गांधीवादी थे, जो 1964 में जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने साल 1965 में पाकिस्तान के थोपे गये जंग का बेहद बाहदुरी से मुकाबला किया था और पड़ोसी देश को धूल चटा दिया था।

लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बनने से पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार में साल 1961 से 1963 के बीच देश के गृहमंत्री भी रहे थे।

वहीं अगर उनके पोते विभाकर शास्त्री की बात करें तो वह ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं, जब देश की सियासत में लगातार नेहरू की विरासत पर हमले हो रहे हैं। सत्ता में मौजूद भारतीय जनता पार्टी ने देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की नीतियों की जमकर आलोचना कर रही है और देश की मौजूदा समस्याओं के लिए नेगरू सरकार की कथित गलतियों और कार्यशैली को जिम्मेदार ठहरा रही है।

सत्ताधारी भाजपा के प्रभाव में कंग्रेस ने बीते कुछ हफ्तों में अपने कई धुरंधर नेताओं को खोया है। बीते मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उनसे पहले मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना की दामन थाम लिया था और बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :BJPCongressलाल बहादुर शास्त्रीनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम