लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में तीन ट्रेनों के दर्दनाक हादसे के बाद एक और हादसा; पटरी से उतरी मालगाड़ी, कोई हताहत नहीं

By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2023 12:03 IST

गौरतलब है कि सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गईइस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहींरेलवे का कहना है कि यह निजी कंपनी द्वारा संचालित है इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर के बाद सोमावार को एक और ट्रेन के पटरी से उतरे की खबर है। बताया जा रहा है कि सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक और ट्रेन दुर्घटना की सूचना मिली। यह ट्रेन निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी है जिसके कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। 

ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुताबिक, इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह चूना पत्थर ले जा रही एक मालगाड़ी थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी।

मालगाड़ी होने के कारण हताहत होने की संभावना नहीं है। पटरी से उतरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मालगाड़ी का पटरी से उतरना कोरोमंडल त्रासदी के तीन दिन बाद आता है, जो आजादी के बाद से भारत में सबसे विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना में से एक है। 

गौरतलब है कि सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है।

हादसे के बाद कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने हादसे की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं है और यह कंपनी द्वारा संचालित की जा रही थी। 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। सीमेंट से भरे ये डिब्बे भरभरा के पटरी से गिर गए। बताया जा रहा है कि पहिए के फटने से 5 डिब्बे पलट गए।

हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। चूंकि दुर्घटना बारगढ़ के पास एसीसी सीमेंट प्लांट के अंदर बिछाए गए प्राइवेट ट्रैक पर हुई है जो कि निजी साइडिंग संचालन रेलवे की तरफ से नहीं होता है इसलिए इसका रखरखाव रेलवे की तरफ से नहीं किया जाता है।

इसका पूरा जिम्मा सीमेंट वर्क्स के स्वामित्व वाली नैरो गेज लाइन के हाथ है। हादसे के बाद मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। 

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत