लाइव न्यूज़ :

इटली से अमृतसर पहुंची एक और फ्लाइट में कोरोना विस्फोट, 173 यात्री मिले संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: January 7, 2022 21:39 IST

इटली के रोम से पहुंची फ्लाइट में 173 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को इटली से आई एक अन्य फ्लाइट में 125 यात्री संक्रमित मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन में लगातार दूसरी बार इटली से आई फ्लाइट में मिले बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित।शुक्रवार को रोम से 285 लोगों को लेकर अमृतसर पहुंची फ्लाइट में 173 मिले संक्रमित।इटली को 'जोखिम वाले देश' की श्रेणी में रखा गया है, ऐसे में यहां से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना टेस्ट अनिवार्य है।

अमृतसर: इटली से पंजाब के अमृतसर पहुंची एक और फ्लाइट में 173 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह फ्लाइट रोम से 285 लोगों को लेकर अमृतसर पहुंची है। भारत सरकार ने इटली को 'जोखिम वाले देश' की श्रेणी में रखा है। इसके मायने हैं कि इटली से भारत आने वाले सभी यात्रियों के आगमन पर कोविड -19 के लिए टेस्ट अनिवार्य है।

अमृतसर के हवाई अड्डा निदेशक वी के सेठ ने शुक्रवार को कहा, '210 यात्रियों के जांच नतीजे मुझसे साझा किये गये। उनमें से 173 यात्री संक्रमित पाये गये हैं।' उन्होंने कहा, 'यह उड़ान रोम से आयी। यह शुक्रवार दिन में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरी।' 

अधिकारियों ने बताया कि जो 173 यात्री संक्रमित पाये गये हैं उन्हें उनके गृह शहर जिलों में संस्थानात्मक पृथक-वास के लिए भेजा जा रहा है। बता दें कि पंजाब में तीन हजार के करीब कोरोना मामले शुक्रवार को सामने आए।

गुरुवार को इटली से पहुंची फ्लाइट में मिले थे 125 संक्रमित

इससे पहले गुरुवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब इटली के मिलान से अमृतसर पहुंची फ्लाइट में 125 यात्री संक्रमित मिले थे। अधिकारियों ने कहा था कि फ्लाइट में 179 यात्रियों में से 19 बच्चे या नवजात थे इसलिए उनकी आरटी-पीसीआर जांच नहीं की गई। मिलान और अमृतसर के बीच चार्टर उड़ान संख्या वाई यू-661, पुर्तगाली कंपनी यूरो-एटलांटिक एयरवेज द्वारा संचालित की जाती है।

इंडिया टुडे के अनुसार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बताया है कि 6 जनवरी को एएआई द्वारा प्रबंधित 10 हवाई अड्डों पर पहुंचने पर कुल 2437 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई थी। इनमें से 140 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

भारत सरकार ने शुक्रवार को कांगो, इथियोपिया, केन्या, नाइजीरिया, ट्यूनीशिया, जाम्बिया और कजाकिस्तान को भी जोखिम वाले देशों में शामिल कर लिया। साथ ही नई ट्रैवल गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके तहत विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को 7 दिन होम क्वारंटीम में रहना होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमृतसरइटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील