लाइव न्यूज़ :

सबरीमला में वार्षिक तीर्थयात्रा: केरल सरकार ने शुरू की तैयारी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह अक्टूबर सबरीमला में वार्षिक तीर्थयात्रा से करीब एक महीने पहले केरल सरकार ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच तीर्थयात्री सुरक्षित रूप से दर्शन कर पाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है और एक संयुक्त कार्य योजना भी तैयार की गई है।

देवस्वम मंत्री के. राधाकृष्णन ने राज्य विधानसभा को बताया कि सरकारी दिशानिर्देशों के तहत सामाजिक दूरी के नियम को ध्यान में रखते हुए, भगवान अयप्पा मंदिर और उसके परिसर में तीर्थयात्रा के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने प्रश्नकाल में कहा कि पठनमथिट्टा और पास के एरुमेली स्थित पहाड़ी मंदिर की तलहटी पर पंबा में अस्पताल की सुविधा और आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य और राजस्व विभागों की एक संयुक्त कार्य योजना तैयार की गई है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ सरकार ने कितनी संख्या में तीर्थयात्रियों को दर्शन करने की अनुमति दी जाए और मौजूद दिशानिर्देशों में ढील देने के संबंध में अभी अंतिम फैसला नहीं किया है।’’

इस साल वार्षिक तीर्थयात्रा 16 नवंबर से शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'