लाइव न्यूज़ :

अन्ना हजारे का केंद्र पर जुबानी हमला, कहा-मोदी सरकार का 30 दिन का वादा 3 साल बाद भी पूरा नहीं

By IANS | Updated: February 6, 2018 20:40 IST

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने यहां मंगलवार को कहा कि देश में कोई चीज नहीं रह गई है। सत्ता में आने से पहले वर्तमान सरकार ने जो वादे 30 दिन में पूरा करने को कहे थे।

Open in App

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने यहां मंगलवार को कहा कि देश में कोई चीज नहीं रह गई है। सत्ता में आने से पहले वर्तमान सरकार ने जो वादे 30 दिन में पूरा करने को कहे थे, वे तीन साल बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे अन्ना ने संवाददाताओं से कहा, "देश में सरकार नहीं रह गई है। सत्ता से पैसा और पैसा से सत्ता कमाने में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हैं।"भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने तीन साल पहले देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। 30 दिन में काला धन भारत लाने की बात कही थी, 15-15 लाख रुपये हर शख्स के खाते में आने की बात कही थी, लेकिन आज तक 15 लाख तो क्या, 15 रुपये भी लोगों के खाते में नहीं पहुंचे।" उन्होंने आगे कहा, "वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि मैं सरकार को घेरने के लिए 23 मार्च से आंदोलन करने जा रहा हूं। इसके लिए पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और आंदोलन से जुड़ने के लिए लोगों से अपील की जा रही है।"अन्ना ने कहा कि 23 मार्च से दिल्ली में शुरू होने वाले इस आंदोलन के जरिए किसानों की दशा सुधारने और लोकपाल विधेयक लाने की मांग उठाई जाएगी। सरकार को मजबूर किया जाएगा कि वह किसान हित में फैसले ले और लोकपाल विधेयक लाए।अन्ना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी समेत अन्य लोगों का नाम लिए बिना कहा, "मैं नहीं जानता कि किस के मन में क्या है, लेकिन अब मैं सावधान हो गया हूं और अपने इस आंदोलन में अब जिन लोगों को जोड़ रहा हूं, उनसे शपथपत्र ले रहा हूं और यदि किसी ने शपथपत्र के खिलाफ जाकर सत्ता में जाने का मन बनाया, तो उसके खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए