लाइव न्यूज़ :

पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से 14 फरवरी को 'काउ हग' दिवस के रूप में मनाने का किया आग्रह, गाय को बताया भारतीय संस्कृति की रीढ़ की हड्डी

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 8, 2023 20:07 IST

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर लोगों से 14 फरवरी को "सकारात्मक ऊर्जा" फैलाने और "सामूहिक खुशी" को प्रोत्साहित करने के लिए "काउ हग डे" मनाने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड ने कहा कि गाय को गले लगाने से जीवन खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा।नोटिस में यह भी कहा गया है कि गाय को गले लगाने से "भावनात्मक समृद्धि आएगी" और "हमारी व्यक्तिगत और सामूहिक खुशी बढ़ेगी"।बोर्ड ने कहा कि मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग के निर्देश पर एडवाइजरी जारी की गई है।

नई दिल्ली: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने भारतीयों से 14 फरवरी को 'काउ हग डे' के रूप में मनाने का आग्रह किया है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। गाय को भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताते हुए बोर्ड ने भारतीयों से गाय माता के महत्व को ध्यान में रखने का आग्रह किया। 

बोर्ड ने कहा कि गाय को गले लगाने से जीवन खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा। सोमवार को जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि गाय को गले लगाने से "भावनात्मक समृद्धि आएगी" और "हमारी व्यक्तिगत और सामूहिक खुशी बढ़ेगी"। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने यह भी कहा कि पश्चिमी संस्कृति की "प्रगति" के कारण "वैदिक परंपराएं" विलुप्त होने के कगार पर थीं।

नोटिस में कहा गया कि पश्चिमी सभ्यता की "चकाचौंध" ने भारतीयों को अपनी "भौतिक संस्कृति और विरासत" को भुला दिया है। गाय को 'कामधेनु' और 'गौमाता' के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह मां की तरह पौष्टिक प्रकृति की है, जो मानवता को धन प्रदान करने वाली है। बोर्ड ने कहा कि मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग के निर्देश पर एडवाइजरी जारी की गई है।

टॅग्स :गायवैलेंटाइन डेभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम