लाइव न्यूज़ :

एंजेला मर्केल के भारत दौरे के दौरान क्या कश्मीर पर भी होगी बात? इस सवाल पर जर्मन राजदूत ने दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: October 30, 2019 16:15 IST

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल 31 अक्टूबर को 12 मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आ रही हैं। मर्केल का गुरुग्राम स्थित जर्मन कंपनियों और मेट्रो स्टेशन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। 

Open in App
ठळक मुद्देजर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का भारत दौरा गुरुवार से शुरू होगा 12 मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आ रही हैं मर्केलभारत और जर्मनी के बीच विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 20 समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल गुरुवार को 12 मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आएंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। यह जानकारी भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने दी। सूत्रों ने बताया कि मर्केल की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत और जर्मनी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

लिंडनर ने बुधवार को कहा, 'भारत और जर्मनी के बीच दीर्घकालिक संबंध हैं और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की असीम संभावनाएं हैं।' जब लिंडनर से पूछा गया कि क्या मर्केल और प्रधानमंत्री मोदी के बीच कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा होगी, तब लिंडनर ने कहा, 'दोनों नेताओं के बीच बहुत ही प्रगाढ़ संबंध है और वे किसी भी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।' 

यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसदों के कश्मीर दौरे पर जर्मन राजदूत ने कहा, 'ईयू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह निजी दौरा है। हम भी उस रुख पर प्रतिबद्ध हैं। मुझे उनके भारत दौरे की कोई जानकारी नहीं थी और मैं उतना ही जानता हूं जितना कि आप।' 

मर्केल की दो दिवसीय भारत यात्रा की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जर्मन चांसलर गुरुवार शाम को 12 मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली आएंगी। लिंडनर ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल मंत्रियों के अपने भारतीय समकक्ष से द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, 'कृत्रिम बुद्धिमता, स्थायी विकास, शहरी परिवहन, कृषि और खेल आदि चर्चा के विषय होंगे।' जर्मन राजदूत ने बताया कि मर्केल समाज को प्रभावित करने वाली भारतीय महिलाओं से भी संवाद करेंगी।

उन्होंने कहा, 'इन महिला हस्तियों में वकील, ब्लॉगर और स्टॉर्टअप मालिक शामिल होंगी।' लिंडनर के मुताबिक, भारतीय नेताओं के साथ बातचीत के अलावा मर्केल का शनिवार को स्वदेश रवाना होने से पहले गुरुग्राम स्थित जर्मन कंपनियों और मेट्रो स्टेशन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम