लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: लॉकडाउन के दौरान महिला आईपीएस अधिकारी ने प्रवासी मजदूरों के लिए बनाया खाना

By भाषा | Updated: May 21, 2020 15:15 IST

आंध्र प्रदेश में एक महिला आईपीएस अधिकारी ने रात देर-देर तक जागकर प्रवासी मजदूरों के लिए खाना बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देविजयनगरम पुलिस अधीक्षक बी. राजा कुमारी पूरे दिन ड्यूटी करने के बाद घर जाने ही वाली थी तभी उन्होंने देखा कि उनके फोन पर एक मिसकॉल है।थकावट में चूर और भूख से परेशान उसने मंगलवार को सहायता समूह को फोन किया था।

अमरावती: देश के तमाम हिस्सों से प्रवासी मजदूरों की दुखद परिस्थितियों में पलायन की खबरों के बीच आंध्र प्रदेश से एक दिल को राहत देने वाला एक समाचार आया है, जहां एक महिला आईपीएस अधिकारी ने रात देर-देर तक जागकर प्रवासी मजदूरों के लिए खाना बनाया। विजयनगरम पुलिस अधीक्षक बी. राजा कुमारी पूरे दिन ड्यूटी करने के बाद घर जाने ही वाली थी तभी उन्होंने देखा कि उनके फोन पर एक मिसकॉल है। 

राजा कुमारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैंने अपने फोन पर मिसकॉल देखी। मैंने उस नंबर पर वापस फोन किया और तभी एक महिला ने कमजोर सी आवाज में खाना और पानी मांगा। मैंने अपने सह-कर्मियों से पूछा कि क्या खाने का इंतजाम हो सकता है लेकिन उन्होंने कहा कि इस समय कुछ नहीं मिल पाएगा।’’ कुछ लोगों ने प्रवासियों को ब्रेड देने का सुझाव दिया लेकिन राजा कुमारी को लगा की इससे उनकी भूख नहीं मिटेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ फिर मैंने लेमन राइस (नींबू चावल) बनाने का निर्णय लिया। मैं यहीं कर सकती भी थी, यहीं एक ऐसा भोजन है जिसे कोई भी महिला तुरन्त बना सकती है।’’ फोन करके मदद मांगने वाली विजयनगरम की निवासी ममता, उनके पति और कुछ अन्य लोग नेल्लूर से 700 किलोमीटर का सफर तय करके यहां आए थे, वहां पर ये लोग मजदूरी करते थे। कोविड-19 से निपटने के लिए लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी छूट गई थी और पैसे भी नहीं थे इसलिए उन्होंने यहां पैदल लौटने का निर्णय लिया। 

थकावट में चूर और भूख से परेशान उसने मंगलवार को सहायता समूह को फोन किया था। ममता ने एसपी को बताया कि वह शहर से 25 किलोमीटर दूर एक नाके पर रुके हैं और भूख से तड़प रहे हैं। इसके बाद एसपी ने उनके लिए खाना बनाया और रात करीब डेढ़ बजे खाना लेकर वहां पहुंची। उस समूह को पृथक-केन्द्र भेज दिया गया है। राजा कुमारी ने बताया कि जिले के 75 पृथक-केन्द्रों में कम से कम 7,000 लोग हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं