लाइव न्यूज़ :

टीडीपी नेता ने पीएम मोदी को बताया संस्थान निगल जाने वाला 'एनाकोंडा', बीजेपी ने किया पलटवार

By स्वाति सिंह | Updated: November 4, 2018 13:07 IST

टीडीपी नेता की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रदेश बीजेपी ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू 'भ्रष्टाचार के राजा'हैं और उनके कथित भ्रष्टाचारों का अब खुलासा होगा। रामकृष्नुदु ने कहा कि टीडीपी का तात्कालिक कर्तव्य देश को बीजेपी से बचाना है। 

Open in App

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'एनाकोंडा' से की जो राष्ट्रीय संस्थाओं को 'निगल' रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्य के वित्त मंत्री यनामाला रामकृष्नुदु ने पूछा कि क्या मोदी से 'बड़ा कोई एनाकोंडा' है। उन्होंने कहा, 'वह (मोदी) सीबीआई, आरबीआई और उन जैसी दूसरी संस्थाओं को निगल रहे हैं। वह रक्षक कैसे हो सकते हैं।'

इसपर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा जारी है कि कौन मोदी जी को सबसे ज्यादा गाली देगा ? देखें वीडियो 

टीडीपी नेता की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रदेश बीजेपी ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू 'भ्रष्टाचार के राजा'हैं और उनके कथित भ्रष्टाचारों का अब खुलासा होगा। रामकृष्नुदु ने कहा कि टीडीपी का तात्कालिक कर्तव्य देश को बीजेपी से बचाना है। 

वरिष्ठ नेता ने कहा कि मौजूदा हालात में देश, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बचाने की प्राथमिक जिम्मेदारी हर किसी की है। उन्होंने विपक्षी 'वाईएसआर कांग्रेस' और 'जन सेना' पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता के लिये लालायित हैं और उनमें कोई राष्ट्रीय जिम्मेदारी नहीं है। 

उन्होंने कहा, 'इसलिए दोनों दल मोदी का समर्थन कर रहे हैं जो राष्ट्रीय संस्थानों और लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं।'

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण ने कहा, 'एन चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के राजा हैं और किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। जिस व्यक्ति ने 2017 में राजग की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा था कि मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना चाहिए वह अब मोदी को दोषी के तौर पर पेश कर रहा है।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेलगु देशम पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?