लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित की

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:06 IST

Open in App

अमरावती, दो मई आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘‘उच्च न्यायालय की सलाह का पालन करते हुए’’ इंटर की परीक्षा स्थगित करने की रविवार को घोषणा की।

राज्य के शिक्षा मंत्री ए. सुरेश ने एक बयान में कहा कि सरकार ने स्थिति सामान्य होने तक परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है।

लेकिन, मंत्री ने 10वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा के बारे में कुछ नहीं कहा।

सुरेश ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के हालात के मद्देनजर इंटर की परीक्षा (नौ मई से होने वाली) कराने के फैसले पर पुन:विचार करने को कहा था। हमने छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं का भी खयाल रखा है।’’

उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद इंटर की परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम उच्च न्यायालय को इसकी जानकारी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'