लाइव न्यूज़ :

दरवाजा बंद करते समय फ्लाइट से गिरी एयर इंडिया की एयर होस्टेस, हालत गंभीर

By स्वाति सिंह | Updated: October 15, 2018 13:23 IST

कंपनी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ।

Open in App

मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारियों में जुटे एयर इंडिया विमान की 53 वर्षीय एयर होस्टेस सोमवार को अचानक फ्लाइट से नीचे गिर गई. इस बात की जानकारी कंपनी ने दी।

कंपनी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि हमारे चालक दल की एक सदस्य हर्षा लोबो बोईंग-777 का दरवाजा बंद करने के दौरान विमान से गिर गईं।'

उन्होंने कहा, 'उनके पैरों में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल ले जाया गया है।'वहां एयर होस्टेस हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि लगभग तीन साल पहले एयर इंडिया का एक इंजीनियर विमान के इंजन में फंस गया था। उस दिन पायलटों ने सिग्नल समझने में गलती करते हुए इंजन स्टार्ट कर दिया था। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया