लाइव न्यूज़ :

'हर बैटल में अटल', अमूल ने कुछ इस तरह दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को श्रद्धांजलि

By भारती द्विवेदी | Updated: August 17, 2018 17:36 IST

अमूल की तरफ से शेयर की गई फोटो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के साथ अमूल गर्ल दिख रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई है। अटल बिहारी को अंतिम विदाई देने देश के तमाम बड़े नेता स्मृति स्थल पहुंचे थे। पड़ोसी देशों के भी नेता उन्हें श्रद्धांजलि और अंतिम विदाई देने भारत पहुंचे हुए हैं। उनकी दत्तक बेटी नमिता भट्टाचार्या ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी है। 'भारत रत्न' अटल बिहारी को हर कोई अपने तरीके से याद कर रहा है। ऐसे में अपने कार्टून के जरिए हमेशा कुछ नया करने वाले अमूल इंडिया ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। अमूल इंडिया ने बहुत ही प्यारा कार्टून बनाकर उन्हें याद किया है। अमूल ने कार्टून को शेयर करते हुए लिखा है- 'अमूल टॉपिकल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि।'

अमूल की तरफ से शेयर की गई फोटो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के साथ अमूल गर्ल दिख रही है। और साथ ही कार्टून में ये लिखा है कि 'हर बैटल में अटल।' बता दें कि अटल बिहारी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे फैसलों के जरिए भारत की शक्ति और समर्थ को दुनिया को दिखाया था। चाहे वो चंद्र मिशन की घोषणा हो या पोखरण परमाणु परीक्षण। साल 1998 में पांच पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत रातों-रात दुनिया के शक्तिशाली देशों में शमिल हो गया था। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया