लाइव न्यूज़ :

अमृतसर हमले को अंजाम देने वाला एक युवक गिरफ्तार, CM ने बताया पाकिस्तान का भी कनेक्शन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2018 17:03 IST

सीएम अमरिंदर सिंह ने हमले को लेकर कहा कि इसमें कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। यह साफतौर पर आतंकवाद का मामला है। उन्हें निशाना बनाया गया, क्योंकि वे आसान निशाना थे।

Open in App

पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड हमले का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे को जल्द गिफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी। सीएम बुधवार (21 नवंबर) को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।    

सीएम अमरिंदर सिंह ने हमले को लेकर कहा कि इसमें कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। यह साफतौर पर आतंकवाद का मामला है। उन्हें निशाना बनाया गया, क्योंकि वे आसान निशाना थे। हमें पूर्व में अन्य संगठनों को निशाना बनाए जाने की सूचना मिली थीं, जिसके बाद प्रयासकर उन्हें रोका गया।उन्होंने कहा, 'मुझे यह ऐलान करने में प्रसन्नता हो रही है कि पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों में से एक को पकड़ा है। 26 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसका नाम अवतार सिंह है।सीएम ने कहा कि इस तरह के ग्रेनेड का इस्तेमाल कश्मीर में सुरक्षाबलों के खिलाफ किया जा रहा है। यह ग्रेनेड पाकिस्तान द्वारा लाइसेंस प्राप्त फैक्ट्री में तैयार किया गया। गौरतलब है कि रविवार को बाइक सवार दो लोगों ने एक धार्मिक समागम में ग्रेनेड फेंका था। इस विस्फोट में एक उपदेशक सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

एनआईए की एक टीम रविवार की रात जांचकर्ताओं और विस्फोटक विशेषज्ञों के साथ मौके पर गई थी। उन्होंने पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी चर्चा की थी। अमरिंदर ने एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि इस हमले की तुलना 1978 के निरंकारी संघर्ष के साथ नहीं जा सकती क्योंकि वह एक धार्मिक मामला था और यह घटना पूरी तरह से आतंकवाद का मामला है।

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाबबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे