लाइव न्यूज़ :

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ : सात जगहों पर 13 मार्च को प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे जावड़ेकर

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 मार्च को सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर में साबरमती आश्रम में करेंगे। वहीं कुल 37 राज्यस्तरीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन जाने माने लोग करेंगे।

जावड़ेकर जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में, बेंगलुरु, पुणे, भुवनेश्वर, मणिपुर के मोइरंग जिले और बिहार के पटना में प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे।

मंत्री 13 मार्च को यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में भी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इन प्रदर्शनियों में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य पड़ावों को दर्शाया जाएगा जिनमें असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि हैं। साथ ही इनमें डांडी मार्च, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले अन्य महापुरुषों को भी केंद्र में रखा जाएगा।

भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष अगले साल पूरे होंगे और उससे 75 सप्ताह पहले ही अमृत महोत्सव की शुरुआत हो रही है जो 2023 के स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा