लाइव न्यूज़ :

अमिताव घोष, सलमान रुश्दी टाटा लिटरेचर लाइव के 12 वें सत्र में भागीदारी करेंगे

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर मुंबई साहित्य उत्सव ‘टाटा लिटरेचर लाइव!’ के 12वें सत्र का आयोजन नवंबर में होगा और इसमें अमिताव घोष, सलमान रुश्दी, एनी एनराइट, रस्किन बॉंड और निक हॉर्नबी सहित साहित्य जगत की अन्य प्रमुख हस्तियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे साल इस उत्सव का आयोजन डिजिटल माध्यम से 18 से 21 नवंबर तक होगा।

उत्सव में साहित्य, दर्शनशास्त्र, विज्ञान, व्यापार और कला क्षेत्र के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अतिथियों में शशि थरूर, इंद्रा नूई, स्टीवन पिंकर, डेविड बलडाक्की, आशीष नंदी, विद्या दहेजिया, मार्टिन केम्प, रेबेका सोलनिट अमीष और नीना गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं।

टाटा संस के ब्रांड संरक्षक हरीश भट ने कहा कि उत्सव का 12 वां सत्र सर्वाधिक प्रशंसनीय कुछ लेखकों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों को सार्थक चर्चा के लिए एक मंच पर लाने की अपनी कवायद जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस