लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी, कहा : दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता

By भाषा | Updated: October 30, 2021 10:48 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुनीत के अचानक चले जाने से वह सदमे में हैं।

‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे। पुनीत राजकुमार दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे।

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में कहा कि अपने दो करीबियों- पुनीत और एक पारिवारिक मित्र के निधन से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘आज दो करीबी प्रियजनों का निधन हुआ। दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक की खबर तो बहुत ही चौंकाने वाली है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार के छोटे बेटे और अपने आप में एक सितारे पुनीत राजकुमार का आज निधन हो गया। वह महज 46 वर्ष के थे और इससे हम सभी बहुत सदमे में हैं। राजकुमार का परिवार हमेशा से बहुत करीबी रहा है। मेरी ओर से प्रार्थनाएं एवं संवेदनाएं।’’

बच्चन ने ब्लॉग में बताया कि जिस अन्य करीबी की मौत हुई है वह एक पारिवारिक मित्र की मां थीं।

डॉक्टरों ने बताया कि जिम में दो घंटे की कसरत के बाद सीने में दर्द की शिकायत करने पर पुनीत को विक्रम अस्पताल ले जाया गया था जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत अनेक लोगों ने पुनीत को श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त, चिरंजीवी, महेश बाबू समेत कई अभिनेताओं ने भी पुनीत को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'