लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: April 2, 2021 08:58 IST

Open in App

मुम्बई, दो अप्रैल मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है।

बच्चन (78) ने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है।

बिग बी ने लिखा, ‘‘ टीका लगवा लिया.... सब ठीक है.... परिवार और कर्मचारियों की कल कोविड-19 संबंधी जांच कराई थी....आज उसकी रिपोर्ट आई... संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है....इसलिए आज टीका लगवा लिया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने टीका लगवा लिया है...वह शूटिंग पर है और लौटने पर जल्द ही टीका लगवा लेगा। ’’

अभिनेता ने टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

अभिषेक बच्चन इन दिनों आगरा में फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, बहू एश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती अराध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

सलमान खान, संजय दत्त, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जीतेंद्र, कमल हासन, नागार्जुन, रोहित शेट्टी, नीना गुप्ता, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसे कई फिल्मी सितारे कोविड-19 रोधी टीके लगावा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?