लाइव न्यूज़ :

उप्र के तीन जिलों में मंगलवार को जनसभाओं को संबोधित करेंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:05 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार के तहत केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का राज्‍य में जनसभाओं का सिलसिला तेज हो गया है। शाह मंगलवार, 28 दिसंबर को राज्य के तीन जिलों हरदोई, सुलतानपुर और भदोही में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा उत्तर प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने सोमवार को जारी एक बयान में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी। दुबे ने बताया कि अमित शाह मंगलवार को भाजपा ‘जन विश्वास यात्रा’ के दौरान आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि शाह मंगलवार दोपहर 12 बजे जीआईसी मैदान, हरदोई में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि अपराह्न दो बजे आवास विकास मैदान, ओमनगर सुलतानपुर तथा सायं चार बजे विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, ज्ञानपुर, भदोही में जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाह ने रविवार को उरई (जालौन) और कासगंज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभाओं को संबोधित किया था।

गौरतलब है कि शाह 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रभारी थे जबकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव और 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'