लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- अगर सपा सत्ता में आती है तो पूरे देश में आतंकवाद फैलेगा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 19, 2022 17:51 IST

अमित शाह ने बसपा को भी सपा के साथ निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा और बसपा दोनों का सूपड़ा साफ होने वाला है। शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस आतंकवाद को कभी खत्म नहीं कर सकते हैं। इसे तो केवल भाजपा ही जड़ से उखाड़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी जी ने धारा 370 हटाई तो अखिलेश बाबू सदन में कहने लगे कि खून की नदिया बह जाएंगीअमित शाह ने अखिलेश यादव से पूछा कि धारा 370 हटी तो क्या भी एक कंकड़ चला कश्मीर में आतंकवाद पर हमारी जीरो टोलरेंस की नीति है, इसे हमने सर्जिकल स्ट्राइक करके साबित किया

बांदा: यूपी इलेक्शन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया।

अमित शाह ने जनसभा में कहा कि अगर चुनाव के बाद भाजपा के अलावा और कोई दल सत्ता में आती है तो यूपी से आतंकवाद को खुराक मिलेगी और पूरे देश में आतंकवाद का फैलाव होगा।

शाह ने जनसभा में कहा, "अगर किसी भी तरह से साइकिल की सरकार बनेगी तो ये याद रखिये कि आतंकवाद उत्तर प्रदेश से पूरे देश में फैलेगा। 2017 से पहले अखिलेश की सरकार में सबने देखा है कि अकाल के कारण 2 हजार किसान भूख से मर गए।" 

इसके साथ ही अमित शाह ने बसपा को भी सपा के साथ निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा और बसपा दोनों का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने कहा, "कुछ दिनों पहले अखिलेश बाबू पूछ रहे थे कि योगी जी ने यूपी में किया क्या है तो मैं बताता हूं उन्हें कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत कड़ाई से शासन किया, जिसका नतीजा हुआ कि यूपी से बहुत सारे बाहुबलियों का सफाया हो गया।"

इसके आगे तो अमित शाह अखिलेश यादव पर और आक्रामक हो गये। शाह ने कहा, "मैं तो कहता हूं जिसके पीला चश्मा होता है उसको सब पीला ही पीला दिखाई देता है। जाकर किसी मां-बहन से पूछिए कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ी है की नहीं। यहां की माताएं-बहनें बताएंगी आपको बताएंगी कि उनकी सुरक्षा बढ़ी है। सपा-बसपा के शासन में जो माफिया-गुंडे हुआ करते थे, वह अब यूपी में कहीं नहीं हैं।"

अमित शाह ने सपा-बसपा के समर्थन से चली यूपीए शानकाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "दस साल तक केंद्र में सपा-बसपा के समर्थन से सरकार चली। दस साल तक आलिया मालिया जमालिया घुसकर आते थे और हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे और वो उफ नहीं करते थे।"

अमित शाह ने मोदी शासनकाल की तारीफ करते हुए कहा, "भाजपा ने केंद्र में सत्ता संभालते ही कहा कि आतंकवाद पर हमारी नीति जीरो टोलरेंस की होगी और हमने इसे साबित किया सर्जिकल स्ट्राइक करके। सपा, बसपा और कांग्रेस आतंकवाद को कभी खत्म नहीं कर सकते हैं। इसे तो केवल भाजपा ही जड़ से उखाड़ सकती है।"

मोदी सरकार की तारीफ करते हुए अमित शाह के भाषण की धार एक बार फिर अखिलेश यादव की ओर मुड़ जाती है और उन्होंने कहा, "कश्मीर हमेशा भारत के साथ जुड़ा रहे, इसके लिए मोदी जी ने धारा 370 हटाई तो यही अखिलेश बाबू सदन में खड़े होकर कहने लगे कि खून की नदिया बह जाएंगी।"

उन्होंने आगे कहा, "याद रखिये अखिलेश बाबू हम डरने वाले नहीं है, आप किसे डरा रहे हो। बताओ धारा 370 को भाजपा ने हटाया तो क्या भी एक कंकड़ चला कश्मीर में।" 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अमित शाहअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत