लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने अभिनंदन की वापसी को बताया कूटनीतिक जीत, इमरान पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: March 1, 2019 13:05 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा ना करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि कैसे भारत उन पर भरोसा कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे पायलट वर्तमान को बुधवार को उस समय पकड़ लिया गया जब उनके मिग 21 विमान को मार गिराया गया शाह ने कहा, ‘‘पायलट अभिनंदन की इतने कम समय में वापसी को मुमकिन बनाना हमारी कूटनीतिक जीत है।’’

नई दिल्ली, 1 मार्चः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पाकिस्तान से वापसी को मुमकिन बनाना कूटनीतिक जीत है। उन्होंने पाकिस्तान में पकड़े गए पायलट के स्वदेश लौटने से पूर्व यह बयान दिया। पायलट वर्तमान को बुधवार को उस समय पकड़ लिया गया जब उनके मिग 21 विमान को मार गिराया गया और वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान की ओर उतरे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को संसद में घोषणा की कि वर्तमान को ‘‘शांति सद्भाव’’ के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शाह ने कहा, ‘‘पायलट अभिनंदन की इतने कम समय में वापसी को मुमकिन बनाना हमारी कूटनीतिक जीत है।’’ 

भारतीय वायु सेना के अधिकारियों का एक दल शुक्रवार शाम को वाघा सीमा पर विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान वर्तमान को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को। 

आतंकवादी हमलों पर इमरान खान की चुप्पी पर उठाए सवाल

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा ना करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि कैसे भारत उन पर भरोसा कर सकता है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शाह ने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई के साथ आतंकवाद के सरगनाओं में ‘‘डर’’ पैदा करने में कामयाब रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आजादी के बाद से आतंकवाद से निपटने में हमारी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे अच्छा रहा है। मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक संख्या में आतंकवादियों का खात्मा किया गया है।’’ शाह ने पुलवामा हमले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कम से कम एक बार पुलवामा हमलों की निंदा करनी चाहिए। हम उनसे किसी और चीज की क्या उम्मीद कर सकते हैं या उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। शायद स्थिति उनके नियंत्रण में ना हो लेकिन कम से कम एक बार वह निंदा तो कर सकते थे।’’ गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

टॅग्स :अमित शाहअभिनंदन वर्थमानइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos