लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के बारे में अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- एक ही चीज है जो बीजेपी और कांग्रेस दोनों चाहते हैं

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 30, 2018 15:05 IST

अमित शाह ने यहां ‌संयुक्त विपक्ष को भी निशाने पर लिया उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी छत्तीसगढ़ चुनाव में आ जाएं तो क्या होगा, या फिर चंद्र बाबू नायडू राजस्‍थान में आकर चुनाव लड़ें तो क्या होगा, या फिर शरद पवार मध्य प्रदेश में चुनाव लड़े तो क्या होगा?

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि इस वक्त बस एक ही चीज है जो बीजेपी और कांग्रेस दोनों चाहते हैं। वह चीज है राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा होना और उनका पीएम पद का दावेदारी करना।

दरअसल, अमित शाह ने एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे और उनकी पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के सामने हों। यानी साल 2019 के चुनावों में नरेंद्र मोदी की पीएम पद की दावेदारी को टक्कर देने के लिए विपक्ष राहुल गांधी को चुने और उन्हें आगामी चुनावों के लिए पीएम पद का उम्मीदवार बना दे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी यही चाहती है और बीजेपी भी यही चाहती है कि राहुल गांधी को विपक्ष अपना चेहरा बना ले। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के लोग उनको अपना नेता मानते नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी जाकर बोले कि वह पीएम बनाना चाहते हैं। इधर वे माइक छोड़कर हटे तब तक ममता बनर्जी ने मना कर दिया, गाड़ी पर पहुंचे तो शरद पवार ने मना कर दिया, गाड़ी की चाबी घुमाई तब तक अखिलेश यादव ने मना कर दिया।

अमित शाह ने यहां ‌संयुक्त विपक्ष को भी निशाने पर लिया उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी छत्तीसगढ़ चुनाव में आ जाएं तो क्या होगा, या फिर चंद्र बाबू नायडू राजस्‍थान में आकर चुनाव लड़ें तो क्या होगा, या फिर शरद पवार मध्य प्रदेश में चुनाव लड़े तो क्या होगा? क्या चुनाव में कोई फर्क पड़ेगा। नहीं पड़ेगा। क्योंकि ये सभी क्षेत्रीय नेता हैं। वे अपने-अपने प्रदेशों में राजनीति करते हैं।

बीजेपी का उनसे कोई मुकाबला नहीं। सभी प्रदेशों में बीजेपी गई है और इन्हें हराकर 2014 में सरकार बनाई थी। यह बेहतर होगा कि वे सब साथ आ जाए और एक साथ सबको बीजेपी हराकर पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया