लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की राजनीति पर अमित शाह का पहला बयान, कहा-शिवसेना की शर्तें मंजूर नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: November 13, 2019 19:20 IST

इंटरव्यू देते हुए शाह ने कहा इससे समय पहले किसी भी राज्य में नहीं दिया गया था। शाह ने कहा हम सरकार नहीं बना सकते हमारे पास नंबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया है। शाह ने कहा इससे समय पहले किसी भी राज्य में नहीं दिया गया था।

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच पहला बयान गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दियाहै। उन्होंने कहा कि 18 दिन का समय कम नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू देते हुए शाह ने कहा इससे समय पहले किसी भी राज्य में नहीं दिया गया था।

उन्होंने कहा 'राज्यपाल ने विधानसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद ही पार्टियों को आमंत्रित किया। सरकार बनाने को लेकर ना तो हमने दावा किया, ना शिवसेना और ना ही कांग्रेस और एनसीपी ने। अगर आज भी किसी पार्टी के पास संख्या है तो वह राज्यपाल से संपर्क कर सकती है। हमें शिवसेना की शर्तें मंजूर नहीं हैं। इसके साथ ही शाह ने कहा कि राज्यपाल ने कदम को उचित बताया है। उन्होंने कहा राष्ट्रपति शासन से सिर्फ बीजेपी का नुकसान हुआ है। शिवसेना की शर्तें हमें मंजूर नहीं थीं। ये पहले से था कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार आती है तो देवेंद्र फडनवीस ही सीएम होंगे।'

राष्ट्रपति शासन मंगलवार शाम में लागू हुआ जब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्र को एक रिपोर्ट भेजकर कहा कि उनके तमाम प्रयासों के बावजूद वर्तमान स्थिति में एक स्थिर सरकार का गठन असंभव है। महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले महीने हुए चुनाव में भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। शिवसेना ने 56 सीटें, राकांपा ने 54 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित हुए थे।

टॅग्स :अमित शाहमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?