लाइव न्यूज़ :

अमित शाह बंगाल में दो-तिहाई बहुमत पाने का सपना देख रहे हैं: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 17, 2019 20:50 IST

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक समाचार चैनल से कहा कि भाजपा 2021 के विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई बहुमत से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। शाह के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ तृणमूल नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि शाह को राज्य में सरकार बनाने का ‘दिवास्वप्न देखना’ बंद कर देना चाहिए।

Open in App

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में दो-तिहाई बहुमत से अगली सरकार बनाने का ‘दिवास्वप्न देखने’ को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बृहस्पतिवार को मजाक उड़ाया और कहा कि उन्हें तथा उनके भगवा दल को इसकी जगह अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक समाचार चैनल से कहा कि भाजपा 2021 के विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई बहुमत से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। शाह के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ तृणमूल नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि शाह को राज्य में सरकार बनाने का ‘दिवास्वप्न देखना’ बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘दिवास्वप्न देखने और बड़े दावे करने की जगह भाजपा नेता को पहले अपनी पार्टी और केंद्र में सुशासन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

देश की अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते डांवाडोल है और भाजपा को पहले इसे ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए।’’ तृणमूल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर इस बात के लिए भी हमला किया कि वह राष्ट्रीय नागरिक पंजी के नाम पर असम से बंगालियों को कथित रूप से बाहर करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एनआरसी के नाम पर बंगाल में घबड़ाहट पैदा करने की कोशिश कर रही है। एनआरसी की घबड़ाहट के चलते राज्य में 11 लोगों की जान चुकी है। बंगाल के लोग राज्य के अगले चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे