लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Muzaffarnagar: 'मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाया', अमित शाह ने कहा, 'कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने का काम किया

By धीरज मिश्रा | Updated: April 3, 2024 15:33 IST

Amit Shah In Muzaffarnagar: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में थे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहपीएम मोदी ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैंसर्जिकल स्ट्राईक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम मोदी ने किया

Amit Shah In Muzaffarnagar: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। उन्होंने गुड़ और गन्ने के इस क्षेत्र में गन्ने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर ढेर सारे बदलाव किए हैं।

आप याद कीजिये जब कांग्रेस की सरकार थी, तब गन्ने की एफआरपी 210 रुपये प्रति क्विंटल थी। आज इसे 340 रुपये प्रति क्विंटल करने का काम पीएम ने किया है। भुगतान की जहां तक बात है, आज 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। बसपा के शासन में 19 चीनी मिलें बंद हुई, अखिलेश के शासन में 10 चीनी मिलें बंद हुई। लेकिन भाजपा के शासन में 20 से अधिक चीनी मिलों को शुरू किया गया और 5 नई चीनी मिलें बनाने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। 

कश्मीर से खत्म आतंकवाद

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने का काम हमारी सरकार ने किया है। सर्जिकल स्ट्राईक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम मोदी ने किया है। घमंडिया गठबंधन, जिसमें अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस पार्टी है, ये कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने।

कांग्रेस ने 70 साल तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को अटकाकर, लटकाकर और भटकाकर रखा। मोदी ने केस भी जीता, भूमि-पुजन भी किया और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई।

शाह ने कहा कि 2014 में जब मैं यहां आया था, उस समय कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से पलायन चालू हो गया था। आपने 2017 में भाजपा की सरकार बनाई और योगी सरकार ने यहां पर गुंडों का आतंक बंद करके यहां पलायन रोका है और लोगों को सुरक्षित किया है।इस चुनाव में जो घमंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ है, उसमें 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाले लोग एकत्र हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअमित शाहमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया