लाइव न्यूज़ :

J&K: मोदी..मोदी के नारे उनके लिए जवाब है, जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो आग लग जाएगीः अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2022 14:00 IST

अमित शाह ने राजौरी में कहा कि 3 परिवारों ने लोकतंत्र,जम्हूरियत का मतलब सिर्फ पीढ़ियों तक शासन करना निकाल दिया था। लेकिन अब सत्ता पंचायतों, जिला परिषदों में निर्वाचित 30,000 लोगों के पास है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि 70 साल जम्मू-कश्मीर पर 3 परिवारों ने राज किया>3 परिवारों ने लोकतंत्र,जम्हूरियत का मतलब सिर्फ पीढ़ियों तक शासन करना निकाल दिया थाः अमित शाह

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज की ये रैली, मोदी..मोदी के नारे उन लोगों के लिए जवाब है, जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो आग लग जाएगी और खून की नदियां बह जाएंगी।

70 साल जम्मू-कश्मीर पर 3 परिवारों ने राज किया

 संबोधन में आगे अमित शाह ने कहा कि 70 साल जम्मू-कश्मीर पर 3 परिवारों ने राज किया और लोकतंत्र का मतलब इन्होंने सिर्फ अपना परिवार बना दिया था। गृह मंत्री ने आगे कहा, आप सभी को क्या कभी भी ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत, जिला पंचायत का अधिकार मिला था?

अमित शाह ने राजौरी में कहा कि 3 परिवारों ने लोकतंत्र,जम्हूरियत का मतलब सिर्फ पीढ़ियों तक शासन करना निकाल दिया था। लेकिन अब सत्ता पंचायतों, जिला परिषदों में निर्वाचित 30,000 लोगों के पास है। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 रद्द किए जाने के बाद दलितों, पिछड़ों तथा पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आरक्षण को लाभ दिए जा रहे हैं।

अमित शाह जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। मंगलवार महानवमी के दिन उन्होंने माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और पूजा की। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। दौरे के बीच में राज्य में डीजी (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या से हड़कंप मच गया है। 

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"