प्रधानमंत्री मोदी को CAA पर लिखे गए साढ़े पांच लाख पत्रों को अमित शाह ने किया प्रदर्शित

By भाषा | Published: January 12, 2020 07:28 AM2020-01-12T07:28:02+5:302020-01-12T07:28:02+5:30

प्रदेश भाजपा का दावा है कि यह सीएए के समर्थन में पार्टी का विशालतम जागरूकता अभियान है तथा इसे लिम्का बुक्स आफ रिकार्ड्स और वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में स्थान मिला है।

Amit Shah exhibits five and a half million letters written on CAA to PM Narendra Modi | प्रधानमंत्री मोदी को CAA पर लिखे गए साढ़े पांच लाख पत्रों को अमित शाह ने किया प्रदर्शित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो)

Highlightsकेन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के निवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गये उन 5.5 लाख पत्रों को प्रदर्शित किया जिसमें संशोधित नागरिकता कानून के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया है। इन पत्रों को उस मंच पर रखा गया था जिससे शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इन पत्रों को ‘‘सी ए ए’’ शब्दों का आकार देते हुए रखा गया था।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के निवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गये उन 5.5 लाख पत्रों को प्रदर्शित किया जिसमें संशोधित नागरिकता कानून के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया है।

इन पत्रों को उस मंच पर रखा गया था जिससे शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इन पत्रों को ‘‘सी ए ए’’ शब्दों का आकार देते हुए रखा गया था।

प्रदेश भाजपा का दावा है कि यह सीएए के समर्थन में पार्टी का विशालतम जागरूकता अभियान है तथा इसे लिम्का बुक्स आफ रिकार्ड्स और वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में स्थान मिला है।

शाह ने अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र नारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह महज शब्द नहीं बल्कि दिल से व्यक्त किये गये आभार के शब्द हैं। जनता से संपर्क साधने का हमारा कार्यक्रम सीएए के खिलाफ फैलाये जा रहे झूठों का जवाब है।’’

Web Title: Amit Shah exhibits five and a half million letters written on CAA to PM Narendra Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे