लाइव न्यूज़ :

अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित, बुधवार को कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2020 07:29 IST

कोरोना से लड़ाई के रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं।बीते बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। वह इस महामारी की चपेट में आए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले मंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र शाह (55) ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। 

उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवायी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।” गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया।

गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं शाह 

आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि शाह कहां भर्ती हैं लेकिन अधिकारियों ने निजी रूप से बताया कि गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गृह मंत्री नियमित रूप से नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे और इसके अलावा वो घर से भी काम कर रहे थे। शाह शनिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर किसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे जब उन्होंने बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर एक वेबिनार को संबोधित किया था। इस दौरान वहां करीब 50 लोग उपस्थित थे। उसी बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई थी। 

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे अमित शाह 

सरकारी सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री मास्क पहनकर सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी उपस्थित थे। उसी बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई थी।  सूत्रों ने कहा कि बीते कुछ महीनों से प्रधानमंत्री आवास में महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है जिसमें तापमान की जांच, आरोग्य सेतू जांच और लोगों को लाने-ले जाने के लिये अंदर की कारों का इस्तेमाल न करना शामिल है। शाह के व्यक्तिगत स्टाफ के सदस्य पृथकवास में चले गए हैं लेकिन यह तत्काल पता नहीं चला है कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने पृथक-वास में जाने का फैसला किया है या नहीं।

इन नेताओ ने की शाह के स्वास्थ्य लाभ की कामना

 शाह के संक्रमित होने की खबर जैसे ही सामने आई उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संदेश आने लगे। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), बी एस येदियुरप्पा (कर्नाटक) और सर्बानंद सोनोवाल (असम) ने ट्विटर पर गृह मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गृह मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शाह को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “…उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। मेरी दुआएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की।

कोरोना को लेकर पीएम आवास पर कड़े प्रोटोकॉल

प्रधानमंत्री निवास पर भी कोरोना से जुड़े सभी नियम-क़ायदों का सख़्ती से पालन हो रहा है। तापमान और आरोग्य सेतु से परीक्षण के अलावा वहां की कारों से किसी को लाया या भेजा नहीं जाता। ये भी बताया जा रहा है कि अमित शाह को अयोध्या में भूमि पूजन के लिए भी न्योता दिया गया था। हालांकि, ये साफ हो चुका था कि वो उस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप