लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्य प्रमुखों की बुलाई बैठक, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर होगी चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2019 19:55 IST

बीते दिनों महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी. शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के अयोध्या जाने के ख़बरों के बीच बीजेपी राज्य में अब नई तरीके से रणनीति तैयार कर सकती है. राज्य में भयंकर सूखे के कारण भी बीजेपी चिंतित है.

Open in App
ठळक मुद्देसाल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड में चुनाव होने हैं तो वहीं अगले साल बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने हैं. अमित शाह के लिए इन राज्यों में बीजेपी सरकार को बरकरार रखना सबसे बड़ा चुनौती है.

गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के सभी राज्य के पार्टी प्रमुखों की 13 और 14 जून को बैठक बुलाई है. इस साल के अंत में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए अमित शाह की सक्रियता अभी से ही दिखने लगी है.

साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड में चुनाव होने हैं तो वहीं अगले साल बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने हैं. बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

अमित शाह अभी भी पार्टी के अध्यक्ष हैं लेकिन जल्द ही पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है. बीते दिनों महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी. शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के अयोध्या जाने के ख़बरों के बीच बीजेपी राज्य में अब नई तरीके से रणनीति तैयार कर सकती है. राज्य में भयंकर सूखे के कारण भी बीजेपी चिंतित है.

हाल ही में आये लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में अच्छा प्रदर्शन किया था. अमित शाह के लिए इन राज्यों में बीजेपी सरकार को बरकरार रखना सबसे बड़ी चुनौती है. हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर और झारखण्ड में रघुबर दास राज्य की कमान संभाल रहे हैं. 

 

अमित शाह हाल ही में पीएम मोदी द्वारा बनाये गए सभी आठ समितियों का हिस्सा बनाये गए हैं. 

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट