लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने राज्यों के नेताओं की बुलाई बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

By स्वाति सिंह | Updated: June 9, 2019 12:25 IST

अमित शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरुआत में खत्म हो चुका है, लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। 

Open in App
ठळक मुद्देसभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं। शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरुआत में खत्म हो चुका है

बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाएंगे। दिल्‍ली स्थित बीजेपी मुख्‍यालय में अमित शाह की अध्‍यक्षता में बैठक जारी है।

शाह ने 13 और 14 जून को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पार्टी संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में सांगठनिक मामलों के प्रभारी नेता शामिल होंगे। 

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं। शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरुआत में खत्म हो चुका है, लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन के चुनाव टाल दिए गए थे। अटकलें हैं कि शाह अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। हालांकि बीजेपी ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाएगी जिसके बाद राज्यों में उसके अध्यक्षों का चुनाव होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए