लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर दौरे पर अमित शाह, आतंकी हमले में शहीद SHO अरशद खान के परिजनों से की मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 10:15 IST

मालूम हो कि 12 जून को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुए एक आतंकी हमले में एसएचचो अरशद खान ने जान गंवा दी।

Open in App
ठळक मुद्देइस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच कर्मियों सहित छह लोग शहीद हो गए। गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (27 जून) को अनंतनाग में शहीद एसएचओ अरशद खान के घर पहुंचे। यहां अमित शाह ने अरशद खान के परिजनों से मुलाकात की। मालूम हो कि 12 जून को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुए एक आतंकी हमले में एसएचचो अरशद खान ने जान गंवा दी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 12 जनवरी को आतंकवादी हमले में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर अरशद अहमद खान कीअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौत हो गयी थी। उनकी मौत के साथ ही इस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच कर्मियों सहित छह लोग शहीद हो गए। 

इससे पहले अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जम्मू कश्मीर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। पूर्व में आम तौर पर प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे पर आने पर राज्यपालों ने उनकी अगवानी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के लिए यहां पहुंचने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री ने नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और राज्य में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मलिक, गृह मामलों के उनके सलाहकार प्रभारी के. विजय कुमार, गृह सचिव राजीव गौबा, राज्य के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम, उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह, डीजीपी दिलबाग सिंह और घाटी तथा जम्मू के संभागीय आयुक्त बैठक में मौजूद थे।

गृह मंत्री को राज्य में सुरक्षा स्थिति, खासकर पुलवामा आतंकी हमले के बाद के हालात के बारे में अवगत कराया गया। अधिकारियों ने शाह को शीर्ष आतंकी नेतृत्व के सफाए के लिए चलाए गए विभिन्न कदमों के बारे में बताया। वहीं, शाह को एक जुलाई से शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए उठाए जाने वाले कदमों से भी वाकिफ कराया गया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करेंगे ।

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है