लाइव न्यूज़ :

एसएसबी जवान भी अब 100 दिनों तक अपने परिवार के साथ रुक सकेंगे, वार्षिक परेड में गृहमंत्री शाह ने की घोषणा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 19, 2019 12:27 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसा सिस्टम लागू कर रहे हैं जिससे एसएसबी जवान भी करीब 100 दिन अपने परिवार के साथ रुक सके।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा सिस्टम लागू कर रहे हैं जिससे एसएसबी जवान भी करीब 100 दिन अपने परिवार के साथ रुक सके।जो लोग भारत में शांति नहीं चाहते, वे नेपाल-भूटान से लगी सीमा से भारत में घुसते हैं।

घिटोरनी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की वार्षिक परेड के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसा सिस्टम लागू कर रहे हैं जिससे एसएसबी जवान भी करीब 100 दिन अपने परिवार के साथ रुक सके। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में शांति नहीं चाहते, वे नेपाल-भूटान से लगी सीमा से भारत में घुसते हैं। गृहमंत्री शाह ने एसएसबी जवानों की सराहना की। अमित शाह ने कहा कि 130 करोड़ लोग चैन से इसलिए सो पाते हैं क्योंकि सीमा की सुरक्षा करने वाले जवान शत्रुतापूर्ण माहौल में भारत की रक्षा करते हैं।

इससे पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को लेकर बढ़ते विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इस बात पर बल दिया कि इसके क्रियान्वयन से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर इस “कानून को लेकर झूठा प्रचार अभियान” में शामिल होने का आरोप लगाया। शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह संशोधित नागरिकता अधिनियम को लेकर ‘‘झूठा’’ अभियान चला रहा है और हिंदू-मुसलमानों के बीच खाई पैदा कर रहा है।

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को जलता हुआ छोड़ दिया है और उन्हें ही आग बुझाना होगा। अमित शाह ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को शांति बहाली के निर्देश दिए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया