लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे के बीच केसी वेणुगोपाल ने कहा- राजस्थान को जल्द मिलेगा नया सीएम

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2022 10:47 IST

अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली में हैं। इस बीच केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि राजस्थान को जल्द नया सीएम मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में सबकुछ साफ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेसी वेणुगोपाल ने कहा- राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं हो रहा है, एक दो दिन में सब साफ हो जाएगा।वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा- आप जल्द जान जाएंगे कि नया मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है।दूसरी ओर अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे, आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

नई दिल्ली: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के बीच मचे घमासान के बीच गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। वेणुगोपाल का ये बयान उस समय आया है जब अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे और आज सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात होनी है।

केरल के मल्लपुरम में केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं चल रहा है। एक-दो दिन में सबकुछ साफ हो जाएगा और आप जान जाएंगे कि नया मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है।' वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार पूरे लोकतांत्रिक तरीके से ही होंगे।

अशोक गहलोत पहुंच चुके हैं दिल्ली

दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा, 'हम कांग्रेस प्रमुख के निर्देश में काम करते हैं और कांग्रेस अनुशासित पार्टी है। फैसले समय के साथ ले लिए जाएंगे। मीडिया को देश के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। लेखक और पत्रकार राष्ट्रविरोधी बताए जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। हम उनके लिए चिंतित हैं और राहुल गांधी उनके लिए यात्रा निकाल रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती तानाशाही प्रवृत्ति। इससे निपटना हमारे लिए ज्यादा जरूरी है। आंतरिक राजनीति चलती रहेगी, हम इसे सुलझा लेंगे।'

तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम शुक्रवार को बंद हो  जाएगा। हालांकि, मौजूदा नेतृत्व की पसंद क्या है, इस पर तस्वीर साफ नहीं है। गहलोत के नामांकन की घोषणा कुछ दिन पहले की गई थी, लेकिन रविवार को राजस्थान में उनके उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए बुलाई गई विधायक दल की बैठक के गहलोत के ही वफादार विधायकों द्वारा बहिष्कार से नया विवाद शुरू हो गया।

ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, मीरा कुमार, मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा, अंबिका सोनी और पवन कुमार बंसल के नाम भी अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने के लिए चर्चा में हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खड़गे के करीबी का हवाले देते हुए से कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष का निर्देश मिलता है तो वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानराहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम