लाइव न्यूज़ :

"अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को...": आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2023 16:18 IST

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।"

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप साबित होते हैं तो वह फांसी लगा लेंगे।बृजभूषण शरण सिंह ने विरोध कर रहे पहलवानों पर भी कटाक्ष किया।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर प्रदर्शनकारी पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप साबित होते हैं तो वह फांसी लगा लेंगे। डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।"

जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह ने विरोध कर रहे पहलवानों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "चार महीने हो गए हैं और वे चाहते हैं कि मुझे फांसी दी जाए। सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है इसलिए मंगलवार को हरिद्वार में एकत्र हुए और अपने मेडल गंगा में विसर्जित करने की धमकी दी। इससे वह सजा नहीं मिलेगी जो वे मेरे लिए चाहते हैं, यह सब इमोशनल ड्रामा है।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर आरोपों (पहलवानों द्वारा लगाए गए) में कोई सच्चाई है तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" बजरंग पुनिया, विनेश फोगट और साक्षी मलिक सहित कई दिग्गज पहलवान डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध कर रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि अभी तक पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के लिए कोई सहायक सबूत नहीं मिला है। शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस 15 दिनों के भीतर मामले पर अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करेगी। सूत्रों ने कहा, "15 दिन के अंदर हम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेंगे। यह चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट के रूप में हो सकता है।"

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील