लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी आवास को लेकर गरमायी सियासत के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-सरकारी आवास जनता की संपत्ति, किसी की बपौती नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2025 18:29 IST

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि लालू प्रसाद यादव के परिवार से उनका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है, लेकिन कानून और कोर्ट का आदेश सर्वोपरि हैं।

Open in App

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राजद के द्वारा राबड़ी आवास खाली नहीं करने की चेतावनी पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो-टूक जवाब देते हुए कहा कि सरकारी आवास जनता की संपत्ति है, किसी की निजी बपौती नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लालू प्रसाद यादव के परिवार से उनका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है, लेकिन कानून और कोर्ट का आदेश सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। 

राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में जो आवास कैटिगराइज किया गया है, वह दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 28 वर्षों में उन्हें खुद छह बार सरकारी आवास बदलना पड़ा है, इसलिए आवास बदलना कोई नई बात नहीं है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के यह कहने पर कि जो करना है करें, डेरा खाली नहीं करेंगे, सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह अराजकता की भाषा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के नेता गुंडागर्दी की मानसिकता से ग्रस्त हैं और सरकारी नियमों को चुनौती नहीं दे सकते। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार कानून व्यवस्था से चलने वाला राज्य है और विपक्ष के नेता को पहले से बड़ा आवास सम्मानपूर्वक दिया जा रहा है। 

बता दें कि हाल ही में भवन निर्माण विभाग ने पटना के 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए चिन्हित किया है। इसके बाद लालू-राबड़ी परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का निर्देश मिला है, जहां वे लगभग 20 वर्षों से रह रहे हैं, नई सरकार के गठन के बाद लिए गए इस निर्णय पर राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बीजेपी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने संकेत दिया है कि वे इस फैसले के खिलाफ अदालत भी जा सकते हैं और साफ कहा है कि जो करना है करे सरकार, हम डेरा खाली नहीं करेंगे।

टॅग्स :राबड़ी देवीआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग