लाइव न्यूज़ :

एनआरसी के डर के बीच कोलकाता की एक दुर्गापूजा समिति ने ‘शरणार्थियों’ को विषय बनाया

By भाषा | Updated: October 3, 2019 17:51 IST

पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू होने के डर के बीच कोलकाता नगर निगम मुख्यालय, बीडीओ दफ्तर और दूसरे सरकारी कार्यालयों के सामने लोगों की लम्बी कतारें देखी जा रही हैं। ये सभी लोग अपने जमीन के कागजात और दूसरे जरूरी दस्तावेज पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसामुदायिक दुर्गापूजा समिति ने इस साल ‘शरणार्थियों’ को पूजा का विषय बनाया है।राजदंग नब उदय संघ पूजा ने पंडाल के सामने बैडमिंटन रैकेट और शटलकॉक लगाएं हैं।

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर असहजता के माहौल बीच शहर की एक सामुदायिक दुर्गापूजा समिति ने इस साल ‘शरणार्थियों’ को पूजा का विषय बनाया है। शहर के पुरस्कृत पूजा समुदायों में से एक राजदंग नब उदय संघ पूजा ने पंडाल के सामने बैडमिंटन रैकेट और शटलकॉक लगाएं हैं।

पूजा समिति के अध्यक्ष सुशांत घोष ने बताया कि ये बैडमिंटन और शटलकॉक इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि शरणार्थी और कुछ नहीं बल्कि शटलकॉक हैं जिन्हें दोनों देश एक-दूसरे की तरफ फेंक रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता और कोलकाता नगर निगम के बरो संख्या 13 के अध्यक्ष सुशांत घोष ने बताया कि पंडाल में लगाए गए लोहे के तार दोनों देश की सीमाओं को दर्शाते हैं, जो देशों को भौगोलिक रूप से बांट सकते हैं, लेकिन इसके लोगों को नहीं।

कलाकार सुब्रत बंदोपाध्याय ने बताया कि एक चिड़िया का विशालकाय मॉडल बनाया जाएगा जो इस बात का प्रतीक होगा कि लोग सीमाओं में बंधे हैं और विभाजन के बाद लोग शरणार्थी बन सकते हैं, लेकिन अन्य प्राणियों के साथ ऐसा नहीं है। वे मनुष्य की तुलना में अधिक आजाद हैं।’’

घोष ने बताया कि पूजा समिति ने जुलाई से ही इसकी तैयारी शुरु कर दी थी । करीब 50 लोग दिन-रात मिलकर लकड़ी और फाइबरग्लास से इस जगह को सजाने में जुटे हैं। यह पूछे जाने पर कि पूजा पंडाल में शरणार्थियों को विषय बनाने पर क्या विवाद पैदा होगा, तो इसपर घोष ने कहा, ‘‘हमारा विषय शरणार्थियों की रक्षा के बारे में है और अगर आप विस्थापित लोगों के मुद्दे पर ध्यान दें तो निश्चित रूप से एनआरसी को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।’’

पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू होने के डर के बीच कोलकाता नगर निगम मुख्यालय, बीडीओ दफ्तर और दूसरे सरकारी कार्यालयों के सामने लोगों की लम्बी कतारें देखी जा रही हैं। ये सभी लोग अपने जमीन के कागजात और दूसरे जरूरी दस्तावेज पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले साल, दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर क्षेत्र में एक पूजा समिति ने एनआरसी को विषय बनाकर एकदम ‍अलग ढंग से प्रभावित लोगों की परेशानियां दिखाई थीं। कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल हमेशा से समसामयिक विषयों पर आधारित रहे हैं। शहर के बड़ाबाजार क्षेत्र के फ्रेंड्स यूनाइटेड क्लब ने इस बार बालाकोट हवाई हमले को जीवंत करने के प्रयास किया है। इसके लिए पंडाल में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों, लड़ाकू विमान और मृत आतंकवादियों के प्रतिरूप लगाए गए हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालदुर्गा पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल