लाइव न्यूज़ :

'मेरे दादाजी को बदनाम मत करो', राहुल गांधी का समर्थन करने पर फिल्ममेकर समेत कइयों ने घेरा तो अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2023 10:39 IST

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रो खन्ना को ट्रोल करते हुए लिखा-  क्या ये आपके दादा नहीं थे जिन्होंने आपातकाल पर इंदिरा गांधी का समर्थन किया था? क्या हमेशा से ही फासीवादी फैसलों का समर्थन करते रहे हैं? 

Open in App
ठळक मुद्देसंसद सदस्यता गंवाने के बाद राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट करने पर ट्रोल हुए भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना।रो खन्ना ने कहा था कि उन्हें (राहुल) संसद से निकाला जाना भारत के मूल्यों से विश्वासघात है।

 Rahul Gandhi's suspension: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस नेता के समर्थन में ट्वीट करने को लेकर भारतीय-अमेरिकी राजनेता रो खन्ना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने तो उनके दादा का जिक्र करते हुए कहा कि हमेशा फासीवादी फैसलों के लिए खड़े रहे?

अब रो खन्ना ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। रो खन्ना ने कहा- "लोगों को मेरे दादाजी को बदनाम करते देखना दुखद है, जिन्होंने लाला लाजपत राय के लिए काम किया, सन 1931-32 और 1942-45 में जेल में रहे और आपातकाल के विरोध में संसद छोड़ने के बाद इंदिरा गांधी को दो पत्र लिखे थे। मुझ पर हमला कीजिए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर हमला मत कीजिए। तथ्य मायने रखते हैं।"

गौरतलब है कि राहुल गांधी के गुरुवार मोदी सरनेम मानहानि मामले में संसद की सदस्यता गंवाने के बाद रो खन्ना ने कहा था कि 'उन्हें संसद से निकाला जाना भारत के मूल्यों से विश्वासघात है। यह वह नहीं है जिसके लिए मेरे दादाजी ने वर्षों तक जेल में बलिदान दिया था। नरेंद्र मोदी जी आपके पास भारतीय लोकतंत्र की खातिर इस फैसले को पलटने की शक्ति है।'

रो खन्ना के इस ट्वीट के बाद उनकी सोशल मीडिया पर कइयों ने आलोचना की। फिल्ममेकर विवेक रंजन ने भी रो खन्ना को उनके दादा जी का आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी का समर्थन करने का दावा करते हुए ट्रोल किया। अग्निहोत्री ने लिखा-  क्या ये आपके दादा नहीं थे जिन्होंने आपातकाल पर इंदिरा गांधी का समर्थन किया था? क्या हमेशा से ही फासीवादी फैसलों का समर्थन करते रहे हैं? 

कौन हैं रो खन्ना?

रो खन्ना भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद हैं। वे हाउस ऑफ रिप्रजेंटिव के सदस्य हैं। उनके दादा अमरनाथ विद्यालंकार भारत की पहली लोकसभा के सांसद थे। बाद में वे दो और बार सांसद रहे।

टॅग्स :Ro KhannaRahul GandhiVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम