लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी दूत केरी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और 40 वैश्विक नेताओं के आगामी सम्मेलन सहित जलवायु से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि चर्चा मुख्य रूप से जलवायु नेताओं के सम्मलेन, आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप26) और यूएन फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसी) से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही।

जलवायु मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत केरी भारत के दौरे पर आए हुए हैं।

बागची ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जलवायु से जुड़े मुद्दों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चर्चा जलवायु नेताओं के आगामी सम्मेलन और कॉप26 से लेकर यूएनएफसीसी के संदर्भ में जलवायु मुद्दों पर केंद्रित रही, जो इस साल के अंत में होनी है।’’

केरी ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ अलग-अलग बैठकें की थी, जिनमें वैश्विक जलवायु कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर जोर रहा था।

बैठकों के बाद केरी ने एक ट्वीट में भारत को ‘‘जलवायु संकट के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया। ’’

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन खासा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने 20 जनवरी को अपने शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते में लौटने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब