अंबिका सोनी पंजाब में चुनाव समन्वय समिति और जाखड़ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Published: December 6, 2021 05:28 PM2021-12-06T17:28:50+5:302021-12-06T17:28:50+5:30

Ambika Soni appointed as Chairman of Election Coordination Committee and Jakhar Election Campaign Committee in Punjab | अंबिका सोनी पंजाब में चुनाव समन्वय समिति और जाखड़ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नियुक्त

अंबिका सोनी पंजाब में चुनाव समन्वय समिति और जाखड़ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली, छह दिसंबर कांग्रेस ने पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को चुनाव समन्वय समिति का प्रमुख और सुनील जाखड़ को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को भी घोषणापत्र समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।

इसके साथ ही, कांग्रेस महासचिव अजय माकन की अध्यक्षता में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है, जिसमें चंदन यादव और कृष्णा अल्लावरू सदस्य तथा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़ तथा पंजाब से संबंधित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव इसमें पदेन सदस्य होंगे।

अंबिका सोनी, जाखड़ और बाजवा को कांग्रेस आलाकमान ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी चुनाव से कुछ महीने पहले दी है। सोनी और जाखड़ का नाम कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ambika Soni appointed as Chairman of Election Coordination Committee and Jakhar Election Campaign Committee in Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे