लाइव न्यूज़ :

राफेल विवाद पर फ्रांस के राजदूत ने कहा- 'मुझे इसमें कोई घोटाला नजर नहीं आता'

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2019 09:43 IST

फ्रांस के राजदूत ने यह पुष्टि भी कर दी कि फ्रांस जल्द ही मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी लिस्ट में डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव भेजेगा।

Open in App

राफेल विमान की खरीद पर मचे विवाद के बीच भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंड्रे जिगलर ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि इसमें कोई घोटाला हुआ है। साथ ही जिगलर ने इस बात की भी पुष्टि कर दी कि फ्रांस जल्द ही जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी लिस्ट में डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव भेजेगा। 

राफेल के सवाल पर न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जिगलर ने कहा, 'मुझे इसमें घोटाला नजर नहीं आता। मेरे हिसाब से यह बहुत अच्छा एयरक्राफ्ट है जिसे भारत सरकार ने खरीदा है जो संभवत: यह बेंगलुरू के आकाश में उड़ेगा और 6 महीने में भारतीय वायु सेना में भी शामिल हो जायेगा।'

जिगलर बेंगलुरू में होने वाले 'एयरो इंडिया 2019 शो' को देखने बेंगलुरू पहुंचे हैं। बता दें राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में कथित घोटाले की बात कहते हुए विपक्ष लगातार नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है। हालांकि, सरकार ने इन सभी आरोपों से इंकार किया है। 

मसूद अजहर पर फ्रांस की 'कार्रवाई'

फ्रांस के राजदूत जिगलर ने इस बात की भी पुष्टि कर दी कि फ्रांस जल्द ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी लिस्ट में शामिल कराने के लिए एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में भेजने वाला है। 

जिगलर ने कहा, 'हम इस दिशा में बहुत हद तक आगे बढ़ रहे हैं। उसे यूएन की प्रतिबंधित लिस्ट में डालने के लगातार हमारे प्रयास के करीब दो साल हो गये हैं।'

टॅग्स :राफेल सौदाफ़्रांसमसूद अजहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम