लाइव न्यूज़ :

"अंबानी, अडानी की होनी चाहिए पूजा" बोले भाजपा सांसद के जे अल्फोंस; देश में केवल दो लोगों की सम्पत्ति बढ़ने के विपक्ष के आरोप पर कह दी यह बड़ी बात

By आजाद खान | Updated: February 11, 2022 09:45 IST

भाजपा सांसद के जे अल्फोंस के मुताबिक, अंबानी-अडानी देश में नौकरियां पैदा करते हैं इसलिए इनकी पूजा करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद के जे अल्फोंस के संसद में बयान की खूब आलोचना हो रही है। बीजेपी नेता ने अपने बयाम में अंबानी-अडानी की पूजा करने की बात कही है। इस पर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा है।

नई दिल्ली: भाजपा सांसद के जे अल्फोंस के एक बयान से देश की राजनीति में बवाल आ गया है। संसद के बजट सत्र के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच सवाल जवाब हो रहे थे इसी बीच बीजेपी सांसद के जे अल्फोंस ने कहा कि हमें अंबानी-अडानी की पूजा करनी चाहिए क्योंकि वे भारत में रोजगार पैद करते हैं। दरअसल, संसद में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पिछले तीन सालों में करीब 10 हजार लोगों ने बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या की है। यह सवाल सुनते ही विपक्ष ने केंद्रीय मंत्रालय को जमकर घेरा और उनसे सवाल जवाब करने लगे। इसी दौरान बीजेपी संसद ने यह बयान दिया है। 

क्या कहा सांसद के जे अल्फोंस ने

सांसद के जे अल्फोंस ने संसद में अंबानी-अडानी की बात करते हुए कहा, "आप मुझ पर पूंजीपतियों के मुखपत्र होने का आरोप लगा सकते हैं, जिन लोगों ने इस देश में नौकरियां पैदा की हैं, मैं उन लोगों का नाम लेता हूं क्योंकि आपने भी उन लोगों का नाम लिया है।"

के जे अल्फोंस ने आगे कहा, "चाहे वह रिलायंस हो, अंबानी हो, अडानी हो, कोई भी हो, उनकी पूजा की जानी चाहिए। क्योंकि वे लोग रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। पैसा निवेश करने वाले लोग, चाहे वह अंबानी हो या अडानी, इस देश में पैसा बनाने वाला हर उद्योगपति रोजगार पैदा करता है। उन्होंने नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं। इसलिए उनका सम्मान करने की जरूरत है।"

वैश्विक असमानताएं एक सच्चाई है-के जे अल्फोंस

के जे अल्फोंस ने अपना बयान जारी रखते हुए कहा कि वैश्विक असमानताएं एक सच्चाई है और विपक्ष देश में केवल दो ही लोगों की संपत्ति बढ़ने की बात कहती है। इस पर विस्तार में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एलोन मस्क की संपत्ति 1016 प्रतिशत बढ़ गई है। क्या आपको इसकी जानकारी है? वहीं अल्फोंस ने गूगल के संस्थापक लैरी पेज की संपत्ति को 126 फीसदी बढ़ने की भी बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि बेजोस की संपत्ति में भी 67 फीसदी का इजाफा हुआ है और संपत्ति बढ़ने वालों के टॉप 10 में सबसे नीचे बिल गेट्स है। उनकी संपत्ति में सिर्फ 30 फीसदी बढ़ा है। 

अल्फोंस ने इस पर आगे कहा कि आप मानो या ना मानो लेकिन वैश्विक असमानता एक सच्चाई है। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया में तीन बिलियन लोग एक दिन में पांच डॉलर से भी कम में अपना जीवन यापन करते हैं। इसलिए वैश्विक असमानताएं को अल्फोंस ने एक सच्चाई बताया है। वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा ने भी सरकार इस मुद्दे पर घेरा है। 

टॅग्स :भारतNew Delhiमुकेश अंबानीगौतम अदाणीएलन मस्कबिल गेट्सगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम