मिलिए अमेज़न सनम गर्ल से, क्रिकेट और क्रिकेटरों की हैं दीवानी, विराट कोहली की हैं फैन

By सुवासित दत्त | Published: April 24, 2018 04:15 PM2018-04-24T16:15:25+5:302018-04-24T16:15:25+5:30

लोकमत न्यूज़ से खास बातचीत में अदिति ने बताया कि वो पेशे से सिविल इंजीनियर हैं और उन्होंने इसी साल अपनी पढ़ाई पूरी की है।

Amazon Sanam Girl Sassy Soul Aditi Koparkar EXCLUSIVE Interview,she is fan of virat kohli and ms dhoni | मिलिए अमेज़न सनम गर्ल से, क्रिकेट और क्रिकेटरों की हैं दीवानी, विराट कोहली की हैं फैन

मिलिए अमेज़न सनम गर्ल से, क्रिकेट और क्रिकेटरों की हैं दीवानी, विराट कोहली की हैं फैन

अदिति ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न से "आशिकी के लिए सनम" क्या माँगा डिजिटल इंडिया में हंगामा मच गया। अमेज़न तो ख़ुद उनपर मर मिटा और जवाब दिया, "अक्खा इंडिया जानता है हम तुम पर मरता है, दिल क्या चीज़ है जानम अपनी जान तेरे नाम करता है।" ट्विटर पर @Sassy_Soul_ हैंडल से ट्वीट करने वाली अदिति का सवाल और अमेज़न का जवाब दोनों वायरल हो गये। लगभग सभी बड़े मीडिया हाउस ने इस वर्चुअल अदिति की स्टोरी कवर की लेकिन लोकमत न्यूज ने ट्विटर हैंडल के पीछे छिपी रियल अदिति से एक्सक्लूसिव टेलीफोनिक इंटरव्यू किया। अपने फनी और विटी ट्वीट से लोगों का दिल जीतने वाली अदिति का पूरा नाम अदिति कोपरकर है। महाराष्ट्र के लातूर की रहने वाली अदिति पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। वो क्रिकेट की दीवानी हैं। उनके ज्यादातर ट्वीट भी क्रिकेट से जुड़े हैं। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं।

लोकमत न्यूज से बातचीत में अदिति ने बताया कि उन्हें किताबों का कुछ ख़ास शौक़ नहीं है। उन्होंने इसी साल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और नौकरी की तलाश कर रही हैं। ट्विटर पर वो साल 2016 से सक्रिय हैं। ट्विटर पर memes और Humorous ट्वीट्स पोस्ट करना उनका शौक़ है। उनके मज़ेदार ट्वीट्स की वजह से धीरे धीरे उनके फॉलोअर्स बढ़ते चले गए और उनके ट्वीट्स को काफी पसंद किया जाने लगा। ट्वीटर पर उनके करीब 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। 

लोकमत न्यूज के साथ बातचीत में अदिति ने बताया कि दो दिन से वायरल हो रहे ट्वीट को उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे ट्वीट किया था और उन्हें इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि वो इस तरह मशहूर हो जाएगा। अदिति के इस ट्वीट के बाद उन्हें लगातार कॉल आ रहे हैं और उनके फॉलोअर्स उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। अदिति ने बताया कि खासकर इस 'वायरल ट्वीट' के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

क्रिकेट के लिए क्रेज़ी अदिति से जब लोकमत न्यूज ने फिल्मों में उनके पसंद के बारे में पूछा तो उनका जवाब था, "कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं है...लेकिन हिरोइनों में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्य रॉय पसंद हैं।" हीरो में अदिति को अक्षय कुमार और सलमान खान पसंद हैं। अगर आप अदिति की ट्विटर टाइमलाइन देखें तो उनकी बात समझ आ जाती है। क्रिकेट और क्रिकेटर ही उनके फर्स्ट और लास्ट च्वाइस हैं।  अदित का लास्ट ट्वीट विराट कोहली की एक तस्वीर पर किया गया तंज है। उनके ट्वीट से साफ है कि वो आईपीएल 2018 के हर मैच को फॉलो करती हैं। वो हर आईपीएल मैच के पहले जीत-हार की भविष्यवाणी भी करती हैं। अदिति ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन 24 अप्रैल पर बर्थडे विश के साथ उन्हें अपना चाइल्ड हीरो बताया है।

आइए एक नज़र डालते हैं अदिति (@Sassy_Soul_) के कुछ मज़ेदार ट्वीट्स पर -









अदिति को तो हजारों लोग फॉलो करते हैं लेकिन वो किन्हें फॉलो करती हैं? विराट कोहली, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों के अलावा अदिति कई सारे पैरोडी या सटायरिकल ट्विटर अकाउंट को फॉलो करती हैं। यानी अमेज़न सनम गर्ल को क्रिकेट जितना प्यार ही ह्यूमर से है।

Web Title: Amazon Sanam Girl Sassy Soul Aditi Koparkar EXCLUSIVE Interview,she is fan of virat kohli and ms dhoni

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे