लाइव न्यूज़ :

Lockdown से सड़कों पर घूमने लगे हैं अद्भुत जीव, कोझिकोड में दिखा गंध बिलाव

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:40 IST

सड़कों के सुनसान होने और लोगों के घरों में कैद होने के बीच अब जंगल से कुछ अद्भुत प्राणी शहरों की ओर आ गए हैं । ऐसे ही एक मामले में कोझिकोड में खाली पड़ी सड़क पर गंध बिलाव को घूमते देखा गया तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एनसीआर इलाके नोएडा में नीलगाय सड़क पर विचरती देखी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देसड़कों के सुनसान होने और लोगों के घरों में कैद होने के बीच अब जंगल से कुछ अद्भुत प्राणी शहरों की ओर आ गए हैं ।ऐसे ही एक मामले में कोझिकोड में खाली पड़ी सड़क पर गंध बिलाव को घूमते देखा गया तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एनसीआर इलाके नोएडा में नीलगाय सड़क पर विचरती देखी गयी।

सड़कों के सुनसान होने और लोगों के घरों में कैद होने के बीच अब जंगल से कुछ अद्भुत प्राणी शहरों की ओर आ गए हैं। ऐसे ही एक मामले में कोझिकोड में खाली पड़ी सड़क पर गंध बिलाव को घूमते देखा गया तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एनसीआर इलाके नोएडा में नीलगाय सड़क पर विचरती देखी गयी।

पहले बात कोझिकोड मामले की। मेप्पायूर बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद मुख्य सड़क पर गंध बिलाव को सड़क पार करते हुए देखा गया। इसे बिलाव कस्तूरी भी कहा जाता है। इसे देखने वाले लोग इसे पहचान नहीं पाए। कुछ लोगों ने कहा कि यह मालाबार गंध कस्तूरी है लेकिन समीप के एक स्कूल के प्राणी विज्ञान के टीचर डा .अब्दुल्ला पेलेरी ने इसे पहचान लिया और बताया कि यह छोटे आकार का भारतीय गंध बिलाव है।

उन्होंने बताया, ‘‘ बहुत संभव है कि खाली जगह और खामोशी के कारण जंगली जानवर बाहर निकल आए हों। ’’ लेकिन आसपास कहीं जंगल नहीं होने के कारण प्रशासन का मानना है कि गंध बिलाव कहीं दूर से आया होगा और रात में शहर की ओर आ गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पश्चिमी घाटों से कई किलोमीटर का सफर करके यहां आया है।

इसी प्रकार नोएडा के बेहद व्यस्त रहने वाले ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल के बाहर सड़क पर नील गाय को घूमते देखा गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि इससे पहले कभी 1990 के दौर में इस इलाके में नील गाय देखी गयी थी।

मॉल के बाहर अशोक मार्ग पर घूमती इस नील गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रखंड वन अधिकारी पी के श्रीवास्तव ने बताया कि यमुना नदी के किनारे लगते गौतम बुद्ध नगर में काफी संख्या में नील गायें हैं।’’ 

टॅग्स :इंडियाकोरोना वायरसकेरलनॉएडाउत्तर प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए