लाइव न्यूज़ :

अमर्त्य सेन ने विश्वभारती को पत्र लिखकर आरोप वापस लेने को कहा

By भाषा | Updated: January 19, 2021 01:35 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जनवरी नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने सोमवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वापस लेने को कहा है। विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि सेन के परिवार ने शांतिनिकेतन के परिसर में एक जमीन पर ‘‘अवैध’’ कब्जा कर रखा है।

सेन ने इस संबंध में विश्वभारती के कुलपति प्रोफेसर विद्युत चक्रवर्ती को पत्र लिखा है। दो दिन पहले ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने राज्य सरकार से विवाद के स्थायी समाधान के लिए शांतिनिकेतन में सेन के नियंत्रण वाली जमीन की माप कराने को कहा था।

प्रख्यात अर्थशास्त्री ने अपने पत्र में कहा कि उनके पिता ने विश्वभारती से नहीं, बाजार से ‘फ्री होल्ड’ जमीन खरीदी थी और वह इसके लिए कर भी चुका रहे हैं।

पत्र पर विश्वभारती के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत राज्य के कई बुद्धिजीवियों ने विवाद में अर्थशास्त्री का समर्थन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब