लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra: लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद एडवांस पंजीकरण स्थगित होना तय, इस बार शायद न हो पाए अमरनाथ यात्रा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 18, 2020 14:28 IST

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण का चौथी बार भी स्थगित होना तय है। हालांकि अभी तक अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू करने की घोषणा की गई है।लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण का चौथी बार भी स्थगित होना तय है।

जम्मू: इस साल शायद ही अमरनाथ यात्रा हो पाए क्योंकि लॉक डाउन के एक बार फिर बढ़ने से इसके अग्रिम पंजीकरण पर कोरोना का साया पड़ गया है और कोरोना में उलझा जम्मू कश्मीर प्रशासन अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की दिशा में एक भी कदम आगे नहीं बढ़ा पाया है जबकि इस बार अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होने की घोषणा की जा चुकी है।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण का चौथी बार भी स्थगित होना तय है। हालांकि अभी तक अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर 17 मई तक ही एडवांस पंजीकरण स्थगित लिखा गया है, लेकिन अगले एक दो दिन में बोर्ड इस संबंध में आदेश जारी कर देगा।

इस साल अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू करने की घोषणा की गई है। श्राइन बोर्ड को यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण पहली अप्रैल से शुरू करना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे टाल दिया गया। इसके बाद 15 अप्रैल फिर तीन मई को भी स्थगित कर दिया गया।

श्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार बोर्ड कोरोना से उपजे हालात और लॉकडाउन को देखकर फैसला करता रहा है। इस समय देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का अपने गंतव्यों की तरफ जाने का सिलसिला जारी है।

दूसरे राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों को बसों, ट्रेनों से वापस लाया जा रहा है। उन्हें क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है। एडवांस पंजीकरण के लिए सबसे पहले अस्पताल में जाकर श्रद्धालुओं को अपना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना होता है, जिसके आधार पर बैंकों में उनका पंजीकरण होता है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील