Amarnath Yatra 2020: अमरनाथ यात्रा पर असमंजस, बालटाल में तैयारियां शुरू, मार्ग से बर्फ हटाया

By सुरेश एस डुग्गर | Published: June 6, 2020 02:13 PM2020-06-06T14:13:52+5:302020-06-06T14:13:52+5:30

पुलिस और गांदरबल प्रशासन का एक दल यात्रा मार्ग का जायजा लेकर भी आया है। पूरे मार्ग पर बर्फ जमी हुई है। इस दल के लौटने के बाद ही सोनमर्ग से आगे बालटाल में यात्रा संबंधी तैयारियां शुरू की गई हैं।

Amarnath Yatra 2020 Confusion, preparations begin in Baltal, snow removed from the route | Amarnath Yatra 2020: अमरनाथ यात्रा पर असमंजस, बालटाल में तैयारियां शुरू, मार्ग से बर्फ हटाया

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग को बहाल करना ही काफी नहीं है। (file photo)

Highlightsजिला उपायुक्त गांदरबल शफकत अहमद ने कहा कि हमें उपराज्यपाल प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से यात्रा मार्ग को बहाल करने के लिए निर्देश मिला है।बालटाल से गुफा तक के मार्ग से बर्फ हटाने व उसे आवाजाही योग्य बनाने का काम शुरू किया गया है।

जम्‍मूः अमरनाथ यात्रा को लेकर जारी असमंजस के बीच बालटाल से पवित्र गुफा तक के मार्ग से बर्फ हटाकर उसे बहाल करने का काम शुरू हो गया है, जबकि दूसरे पहलगाम मार्ग का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। मौजूदा तैयारी को देखते हुए यात्रा मध्य जुलाई के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, इस बार यात्रा की अनुमति केवल बालटाल के रास्ते दी जा सकती है। हाल ही में पुलिस और गांदरबल प्रशासन का एक दल यात्रा मार्ग का जायजा लेकर भी आया है। पूरे मार्ग पर बर्फ जमी हुई है। इस दल के लौटने के बाद ही सोनमर्ग से आगे बालटाल में यात्रा संबंधी तैयारियां शुरू की गई हैं।

जिला उपायुक्त गांदरबल शफकत अहमद ने कहा कि हमें उपराज्यपाल प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से यात्रा मार्ग को बहाल करने के लिए निर्देश मिला है। इसके बाद बालटाल से गुफा तक के मार्ग से बर्फ हटाने व उसे आवाजाही योग्य बनाने का काम शुरू किया गया है।

इस बीच, श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग को बहाल करना ही काफी नहीं है। इस पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं के रहने, खाने-पीने, स्वास्थ्य सुविधाओं का भी प्रबंध किया जाना है। टेलीफोन सेवा को भी बहाल करना है। यह सभी सुविधाएं अगले एक पखवाड़े में बहाल नहीं की जा सकती। इनके लिए कम से कम एक माह का समय चाहिए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। यात्रा का सुरक्षा कवच तैयार करने के लिए सुरक्षाबलों को कम से कम 20 दिन चाहिए होते हैं।

Web Title: Amarnath Yatra 2020 Confusion, preparations begin in Baltal, snow removed from the route

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे