लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा-फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता भी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:12 IST

Open in App

नोएडा, दो दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दो शहरों नोएडा और फरीदाबाद में भी बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि क्षेत्र के अन्य शहरों की वायु गुणवत्ता भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

वायु गुणवत्ता मापने की प्रणाली ‘समीर’ के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 दर्ज किया गया जबकि नोएडा और फरीदाबाद का एक्यूआई क्रमश: 409 और 445 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

समीर ऐप के मुताबिक इसी अवधि में गाजियाबाद का 354, ग्रेटर नोएडा का 378, गुरुग्राम का 370 , आगरा का 331 ,बहादुरगढ़ का 370, बुलंदशहर का 391, हापुड़ का 378, मेरठ का 331 एक्यूआई रहा।

गौरतलब है कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां