लाइव न्यूज़ :

बिहार: जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सहयोगी दलों के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2022 19:44 IST

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब से मौत के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने जदयू को निशाने पर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने जदयू को निशाने पर लियापूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर शराबबंदी की समीक्षा की मांग की

पटना: बिहार में जहरीली शराब से आए दिन हो रही मौतों पर सियासत गर्म है। इस मुद्दे पर इन दिनों विपक्ष के अलावा सत्‍ताधारी एनडीए में भी विरोध के सुर फूट रहे हैं। खासकर भाजपा व जदयू के बीच जुबानी जंग तेज है।

इस बीच नालंदा जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब से मौत के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने जदयू को निशाने पर लिया।

इस बीच एक ओर जहां हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी की समीक्षा की मांग की है तो दूसरी ओर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने बिहार में राष्‍ट्रपति शासन की मांग की है। चिराग पासवान ने भी नालंदा जाकर शराब कांड में मृतकों के स्‍वजनों से मुलाकात की।

उन्‍होंने घटना की निंदा करते हुए इसके लिए शासन-प्रशासन की विफलता को जिम्‍मेदार बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मरने वालों के परिजनों को कोई मदद नहीं मिली है, केवल राजनीति हो रही है। पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत के बिना शराब का निर्माण और उसकी तस्करी नामुमकिन है। उधर, लालू के लाल तेज प्रताप यादव ने भी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है।

तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में मुख्‍यमंत्री को घेरे में लेते हुए कहा है कि साहब ने शराबबंदी वाली ढोंग की आड़ में 'खून' पीने का धंधा शुरू किया है। इसके बाद तेजप्रताप ने आपत्तिजनक शब्‍द का प्रयोग किया है। वहीं, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी घटना पर ट्वीट किया है- लुटता बिहार, पिटता बिहार, जहरीली शराब से मरता बिहार।

इस बीच, जहरीली शराब से मौत के मुद्दे पर हमले झेल रही नीतीश सरकार के बचाव में जदयू उतर आया है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल पर हमला करते हुए कहा कि वे कब क्या बोलते हैं, उन्हीं को समझ में आता होगा, हम तो नहीं समझ पाते हैं। उन्हें सवाल पूछना है तो सरकार से पूछें, पार्टी से सवाल करने का कोई अर्थ नहीं है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJPजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम