लाइव न्यूज़ :

रक्षा उत्पादन समन्वय परियोजना का फायदा उठाएं स्थानीय उद्यमी: निर्मला सीतारमण

By भाषा | Updated: August 11, 2018 18:33 IST

निर्मला ने रक्षा मंत्रालय और फेडरेशन आफ इनोवेटिव मैन्यूफैक्चरर्स अलीगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अधिवेशन में रक्षा उत्पादन समन्वय परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश में मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर खुशी जाहिर की।

Open in App

अलीगढ़, 11 अगस्त: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज हाल में शुरू की गयी रक्षा उत्पादन समन्वय परियोजना में अलीगढ़ को शामिल किये जाने के अवसर का फायदा उठाने के लिये स्थानीय उद्यमियों का आह्वान किया। निर्मला ने रक्षा मंत्रालय और फेडरेशन आफ इनोवेटिव मैन्यूफैक्चरर्स अलीगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अधिवेशन में रक्षा उत्पादन समन्वय परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश में मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि सेना, वायु सेना तथा नौसेना के उप प्रमुखों और विनिर्माणकर्ता समुदाय के सदस्यों का आज इस मंच पर मिलना इस बात की निशानी है कि रक्षा मंत्रालय इस परियोजना के जरिये आत्म पर्याप्तता के लक्ष्य को बेहद गम्भीरता से ले रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय ना सिर्फ मौजूदा उत्पादों के मामले में सहभागिता का स्वागत करता है, बल्कि वह रक्षा से जुड़ी किसी भी चीज के बारे में स्थानीय उद्यमियों द्वारा सुझाये गये नये विचार पर सकारात्मक रुख भी अपनाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पहले चरण में सम्बन्धित कार्मिकों को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे बाद में यमुना एक्सपे्रस वे से सटे टप्पल इलाके में स्थापित होने वाली विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में समायोजित किया जाएगा। निर्मला ने बताया कि वह अलीगढ़ से जुड़े उद्योगों के प्रतिनिधियों से दो दौर की अनौपचारिक चर्चा कर चुकी है और उन्हें विश्वास है कि इस जिले में प्रौद्योगिकीय क्षमता का विशाल भण्डार है।

इसके पूर्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी सरकार रक्षा उत्पादन समन्वय परियोजना को सफल बनाने के लिये जरूरी सुरक्षा तथा निवेश का माहौल तैयार करने के लिये संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस पहल के हिस्से के रूप में प्रदेश सरकार ने आगरा को झांसी तथा चित्रकूट से जोड़ने के लिये बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का फैसला किया है। सरकार ने रक्षा उत्पादन पार्क के निर्माण के लिये टप्पल में 263 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है।

योगी ने कहा कि प्रदेश के ऐसे सभी पार्कों में अपनी-अपनी इकाइयां स्थापित करने के इच्छुक निर्माणकर्ताओं की समस्याओं के निपटारे के लिये एकल खिड़की प्रणाली की स्थापना की जा रही है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं